Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेन में यात्रा करते वक्त लापरवाही के कई वीडियो सामने आते हैं। कई बार लापरवाही के चलते लोगों की ट्रेन में फंस के जान भी चली जाती है। एक ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है। जहां बिहार के जमुई स्टेशन पर प्लेटफार्म में एक महिला चलती ट्रेन से अपने बच्चों को गोद में लेकर प्लेटफार्म पर कूद गई और इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आते-आते बच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला
हो सकता था बड़ा हादसा
कई बार हम देखते हैं रेलवे स्टेशन में जब ट्रेन चलने लगती है। तो लोग दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। और कई बार चलती ट्रेन से लोग उतरने की कोशिश करते हैं ऐसे में कई बार घटनाएं हो जाती हैं। पटरी और ट्रेन के बीच में फंस जाते हैं। ऐसे हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई स्टेशन में देखने को मिला जहां एक परिवार ट्रेन से सफर करके जा रहा था। वही महिला अपने बच्चे को लेकर ट्रेन में चढ़ जाती है। बाकी परिवार के कुछ सदस्य ट्रेन में नहीं चढ़ पाते हैं। जब महिला ऐसा देखती है तो महिला अपने बच्चों को गोद में लेकर प्लेटफार्म की ओर उतरने की कोशिश करती है। लेकिन तब तक ट्रेन ने रफ्तार ले ली थी और ऐसे में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ी।
यह भी पढ़े: Viral Video: शादी में भांगड़ा पर जमकर नाची महिला, लोग बोले- ऐसा डांस नहीं देखा
यह भी पढ़े: Watch Video: एक स्कूटी पर नजर आईं 6 सवारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन
चलती ट्रेन से कूद पड़ी महिला
महिला परिवारवालों को ट्रेन में ना पाकर चलती ट्रेन से बच्चे को लेकर कूद गयी। स्टेशन पर यह दृश्य देख रहा हर कोई महिला को बचाने के लिए दौड़ा। परिवार और लोगों ने महिला को घसीट लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है यह वायरल वीडियो पूर्वा एक्सप्रेस का है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
13 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
13 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines