Bihar News: प्रतिष्ठित हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के लिए जापान की पुरुष हॉकी टीम शनिवार देर रात बिहार पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के इतिहास में जापान अब तक पांच बार चौथे स्थान पर रहा है, लेकिन पदक जीतने में सफल नहीं हुआ। इस बार टीम का लक्ष्य इस ‘जिंक्स’ को तोड़कर पहली बार पदक हासिल करना है।
18वें स्थान पर काबिज जापान
वर्तमान में एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज जापान को पूल-ए में रखा गया है, जिसमें मेजबान भारत, चीन और कजाखस्तान शामिल हैं। जापान अपना अभियान 29 अगस्त को कजाखस्तान के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 31 अगस्त को भारत के साथ रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम पूल मैच 1 सितंबर को चीन के विरुद्ध होगा।
ये भी पढ़ें-Bihar: फर्टिलाइजर के वितरण के संबंध में हुई राज्यव्यापी समीक्षा, किसानों तक समय पर पहुंचाना पहली प्रायोरिटी
कप्तान राइकी फुजीशिमा क्या बोले?
टीम के आगमन पर कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा, “राजगीर में हमारे पहले टूर्नामेंट को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य एशिया कप 2025 जीत कर 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है। पूरी टीम जोश और जज़्बे के साथ खेलने के लिए तैयार है। बिना शक, भारत के खिलाफ मैच सबसे कठिन होगा। वे इस प्रतियोगिता की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम हैं और घरेलू समर्थन भी उन्हें मिलेगा, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। इस बार हम पोडियम फिनिश हासिल करेंगे।”
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के प्रशंसक टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Watch.Hockey पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- केन्या सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार, किया नालंदा जिले का भ्रमण
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 mins agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines