Bihar: फर्टिलाइजर के वितरण के संबंध में हुई राज्यव्यापी समीक्षा, किसानों तक समय पर पहुंचाना पहली प्रायोरिटी

पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बिहार में खरीफ के लिए पर्याप्त उर्वरक स्टॉक की पुष्टि की गई। अब सरकार कालाबाजारी से सक्रिय रूप से लड़ रही है और किसानों को समय से पहुंचा रही है।

state wide review meeting
विज्ञापन

बिहार में प्रधान सचिव, कृषि विभाग पंकज कुमार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिला कृषि पदाधिकारियों के साथ खरीफ 2025 मौसम में फर्टिलाइजर की उपलब्धता, कालाबाजारी और छापामारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा खरीफ 2025 के लिए बिहार राज्य की फर्टिलाइजर की जरूरत 10.32 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 2.20 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.50 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.50 लाख मीट्रिक टन एमओपी तथा 0.75 लाख मीट्रिक टन एसएसपी निर्धारित की गई है।

वर्तमान समय में राज्य के किसी भी जिले में फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है और आज दिनांक 19 अगस्त 2025 तक राज्य में 1.76 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.00 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 1.91 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.54 लाख मीट्रिक टन एमओपी और 0.92 लाख मीट्रिक टन एसएसपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Advertisment

कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार फर्टिलाइजर की कालाबाजारी और अधिक मूल्य पर बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। खरीफ 2025 के दौरान अब तक 34 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 214 फर्टिलाइजर प्रतिष्ठानों का प्राधिकार पत्र रद्द कर दिया गया है। किसानों को सही समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है और इस दिशा में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

जिला कृषि पदाधिकारियों को दिए निर्देश

प्रधान सचिव कृषि विभाग ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला और ब्लॉक लेवल फर्टिलाइजर निगरानी समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए। ब्लॉक वाइज फर्टिलाइजर का उप-आवंटन स्थानीय आच्छादन और वास्तविक जरूरत को ध्यान में रखकर किया जाए। इसके साथ ही फर्टिलाइजर इंस्टॉलेशन में पीओएस मशीन पर प्रदर्शित स्टॉक और वास्तविक उपलब्धता का फिजिकल वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

नियमित छापामारी और निरीक्षण के निर्देश

इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर विशेष जांच दल गठित करने और नियमित छापामारी और निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। इस क्रम में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ समन्वय स्थापित कर फर्टिलाइजर की अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने पर बल दिया गया है।

विज्ञापन

प्रधान सचिव ने समीक्षा के दौरान कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विभागीय निगरानी, नियमित छापामारी और कठोर कार्रवाई के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि खरीफ 2025 के दौरान राज्य के किसी भी किसान को फर्टिलाइजर की कमी का सामना न करना पड़े और उन्हें समय पर, पारदर्शी तरीके फर्टिलाइजर उपलब्ध हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ