Bihar News: रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिलने से सनसनी
Edited By Amit Kasana

मृतक की फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

मृतक की फाइल फोटो
औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट: सोननगर स्टेशन के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर कटा शव मिलने सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस प्राथमिक जांच में घटना को हादसा मान रही है।
और पढ़िए –UP GIS 2023: समिट में पहुंचे IB मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, बोले- यूपी में दिखती है विकास की नई तस्वीर
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मरने वाले की पहचान बारूण थाना के इंग्लिश गांव निवासी राहुल कुमार (30) वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसकी कही हत्या की गयी और हादसे का रूप देने के लिए सिर को रेल ट्रैक पर और धड़ को रेल ट्रैक के पास में फेंक दिया गया।
पुलिस परिजनों के आरोप को सिरे से खारिज नहीं कर रही है। बारूण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों ही एंगल से मामले की तहकीकात पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद ही अंतिम तौर पर कहा जा सकता है कि मामला हत्या, दुर्घटना या सुसाइड का है। फिलहाल पुलिसिया जांच जारी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: