बिहार में एक लाख शिक्षकों की भर्ती पर CM का बड़ा ऐलान, जानें कब निकलेगी वैकेंसी?

Bihar Teacher Vacancy : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की बैठक में अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति का बड़ा ऐलान किया है. हर साल जुलाई में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा. साथ ही, महिला और पुरुष शिक्षकों के तबादले को लेकर एक बेहद पारदर्शी और राहत देने वाली नीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

samrat chaudhary
विज्ञापन

Bihar Teacher Vacancy: बिहार के युवाओं और शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है. राज्य में अगले 5 सालों के भीतर 1 लाख शिक्षकों की बंपर बहाली की जाएगी. यह बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित शिक्षा विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में किया. सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं.

हर साल 20 हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ किया कि 1 लाख शिक्षकों की यह नियुक्ति चरणबद्ध तरीके से होगी. इसके तहत हर साल लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी. युवाओं को वैकेंसी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने तय किया है कि हर साल जुलाई महीने में नियुक्ति से जुड़ा विज्ञापन अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाएगा. इससे पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी.

Advertisment

शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए बनेगी नई और पारदर्शी नीति

इस बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण (तबादले) को लेकर भी बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं. महिला शिक्षकों की सहूलियत का खास ख्याल रखते हुए आदेश दिया गया है कि उनका ट्रांसफर यथासंभव उनके गृह जिले के अपने प्रखंड या गृह पंचायत के आसपास ही किया जाए.पुरुष शिक्षकों को भी उनके गृह प्रखंड से सटे हुए (नजदीकी) प्रखंडों में पोस्टिंग देने की नीति तैयार करने को कहा गया है.

अब जीविका दीदियां तैयार करेंगी स्कूली बच्चों की पोशाक

शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दे रही है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मिलने वाली पोशाक (यूनिफॉर्म) की सप्लाई ‘जीविका समूहों’ के माध्यम से कराई जाएगी. इससे बच्चों को समय पर सही पोशाक मिल सकेगी और ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा.

आपको बता दें कि यह महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक पटना स्थित ‘1 अणे मार्ग’ के संकल्प सभागार में आयोजित की गई थी. इस बैठक में सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ शिक्षा विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने इन सभी योजनाओं को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ