लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि अनुष्का यादव और मैं एक दूसरे को 12 सालों से जानते हैं और रिलेशनशिप में भी हैं। उनके इस पोस्ट ने बवाल मचा दिया। लालू यादव ने अपने लाल के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकालने की घोषणा कर दी।
इसे लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। इसलिए इस स्थिति को देखते हुए मैं उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।
कौन हैं अनुष्का और आकाश?
वहीं इसके बाद से अनुष्का यादव को लेकर जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि अनुष्का पटना के लंगरटोली की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम मनोज यादव है। वहीं, उनके भाई आरजेडी की छात्र शाखा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जिनका नाम आकाश यादव है। आकाश यादव को तेज प्रताप यादव ने ही आरजेडी की छात्र शाखा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आकाश को प्रदेश अध्यक्ष हटाकर गगन यादव को यह जिम्मेदारी दे दी थी। इस बात को लेकर तेज प्रताप भड़के गए थे और जगदानंद सिंह से लड़ भी गए थे।
तेज प्रताप ने किया था प्यार का इजहार
सबसे पहले तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था कि वह अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे काफी समय से यह बात सबको बताना चाहते थे, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि, कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वही पोस्ट दोबारा शेयर कर दी गई। जब इस पर विवाद बढ़ा, तो तेज प्रताप यादव ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। वहीं, इस घटना को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं और कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव इन तस्वीरों को फेक बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
19 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
20 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines