Bihar News: बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर को एक मेमू ट्रेन के कोच में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कोच से धुआं निकलने लगा। घटना के बाद तुरंत रेलकर्मी और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस दौरान किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा समय रहते कोच से सभी यात्री बाहर आ गए। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
आग लगने की वजह आई सामने
आग लगने की वजह दो कोच के बीच लगा कनेक्शन तार है। सबसे पहले आग कनेक्शन तार में ही लगी। इसके बाद धीरे-धीरे वह कोच तक पहुंच गई। इस घटना में स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को कोच से उतारा। आग लगने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे।
ये भी पढ़ेंः बिहार में चरम पर अराजकता, सीतामढ़ी कांड के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
घटना पर क्या बोले रेलवे के अधिकारी?
घटना के बाद अधिकारियों ने बताया कि मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। इस दौरान दो कोच को जोड़ने वाले कनेक्शन तार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कोच में मौजूद यात्रियों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया और फायर बिग्रेड की सूचना दी गई। ऐसे में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। फिलहाल रेलवे के कर्मचारी क्षतिग्रस्त कोच को ट्रेन से अलग कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ेंः प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, नीतीश कुमार के मंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
14 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
16 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
17 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
23 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines