प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, नीतीश कुमार के मंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला?

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच नीतीश कुमार के मंत्री ने प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

Prashant Kishore

प्रशांत किशोर। (File Photo)

बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज अभियान चला रहे प्रशांत किशोर (PK) के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर पीके ने माफी नहीं मांगी तो वह सुप्रीम कोर्ट तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने न सिर्फ मुझे अपमानित किया है, बल्कि उनके बयान पिछड़े और दलित समाज के खिलाफ मानसिकता को दर्शाते हैं। अब यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा-दलित विरोधी मानसिकता अब नहीं चलेगी। बिहार के लोग जाग चुके हैं और सम्मान के खिलाफ कोई भी बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानें क्या है पूरा मामला?

हाल ही में प्रशांत किशोर ने एक जनसभा में अशोक चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसे मंत्री ने झूठा, भ्रामक और अपमानजनक बताया है। इसे लेकर अशोक चौधरी ने कानून का सहारा लेते हुए पटना सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया।

बिहार की राजनीति में नई खींचतान

इस मानहानि केस ने बिहार की सियासत में एक बार फिर सियासी गरमी तेज कर दी है। एक ओर जहां पीके लगातार सरकार और नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं अब सरकारी स्तर पर पलटवार शुरू हो गया है। अब सवाल उठता है कि अब प्रशांत किशोर माफी मांगेंगे या फिर अदालत में अपना जवाब दाखिल करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ