Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

चुनावी साल में गर्माई बिहार की सियासत, विधान परिषद में दिखी गहमागहमी; एक-दूसरे पर क्यों भड़के राबड़ी-नीतीश?

Bihar News: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान बुधवार को सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की। इसके बाद आरजेडी ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Mar 12, 2025 17:31
Rabri Devi

सौरभ कुमार, पटना

Patna News: बिहार में चुनावी साल में सियासत गर्माई हुई है। बुधवार को इसका नजारा बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। बहस के बीच नीतीश के बयान से नाराज राबड़ी देवी समेत राजद के सभी सदस्य विरोध करते हुए सदन से बाहर निकल गए। राबड़ी देवी ने सदन में खड़े होकर कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ है। राबड़ी के इस बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:झारखंड में भी हाईजैक हो चुकी ट्रेन, नक्सलियों ने 500 यात्रियों को डेढ़ घंटे तक बनाया था बंधक; ऐसे सुलझा था मामला

उन्होंने राजद के कार्यकाल की कहानी बताई। नीतीश कुमार ने कहा कि राजद के शासन में कोई काम नहीं हुआ, जब इनके पति हट गए तो इन्हें (राबड़ी देवी) मुख्यमंत्री बना दिया गया। इनके राज में कोई भी व्यक्ति 5वीं कक्षा से अधिक नहीं पढ़ सका। महिलाओं के लिए हम लोगों ने कितना ज्यादा काम किया? हम लोगों ने महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू किया। इन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘IIFA एक छलावा था…’, सोनू निगम मामले में बोले टीकाराम जूली, सरकार से पूछे ये सवाल

नीतीश ने कहा कि आज बिहार में महिलाएं कितनी आगे निकल गई हैं? उनकी सरकार ने बिहार में काम करवाए हैं। 2005 में जब हम लोग आए, तब से अब तक क्या कुछ नहीं किया? ये लोग कुछ काम नहीं कर सके थे, सिर्फ अब बोलते रहते हैं। राबड़ी देवी के बयान के जवाब में नीतीश द्वारा की गई टिप्पणी को आरजेडी ने महिलाओं का अपमान बताया। इसके बाद RJD सहित पूरे विपक्ष ने विधान परिषद से वॉकआउट कर दिया।

राबड़ी बोलीं- भांग खाकर सदन में आते हैं नीतीश

सदन के बाहर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भंगेड़ी हैं, वे भांग खाकर सदन में आते हैं। केवल महिलाओं को अपमानित करने का काम करते हैं। विधान परिषद में हुई नोकझोंक का असर विधानसभा के अंदर भी दिखा। नोकझोंक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तुरंत विधान परिषद पहुंचे और अपनी मां राबड़ी देवी से मिले। इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को जमकर कोसा। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत हो गए हैं, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री को तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए।

First published on: Mar 12, 2025 05:31 PM

संबंधित खबरें