Bihar Hindi News: मुजफ्फरपुर में तीन बेटियों समेत गर्भवती महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Edited By Rakesh Choudhary

Bihar Hindi News
Edited By Rakesh Choudhary

Bihar Hindi News
मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड के शहबाजपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना घटी है। गांव की एक महिला अपने तीन बेटियों के साथ पानी के गड्ढे में मृत पाई गई, जिसे एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकाला गया।
मुजफ्फरपुर के कांटी में एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव पानी भरे गड्ढे से बरामद हुए हैं। एक ही परिवार के चार शव मिलने से गांव में मातम का माहौल है। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। मृतका की पहचान गांव के ही भीम रजक की पत्नी के रूप में हुई है,जो अपने तीन बच्चों के साथ कल शाम चार बजे से घर से बाहर गई थी।
मृतका के पति भीम रजक ने बताया की कल शाम को वह घर से बाहर गई थी इसी बीच उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर निकल गई। घर लौटने पर देखा तो लगा की किसी काम से पत्नी अपने बच्चों के साथ बाहर गईं होगी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी और बच्चों की खोजबीन शुरू की। आज सुबह गांव के ही पानी भरे गड्ढे से सभी के शव बरामद किए गए।
तालाब किनारे एक बोरी पर चार जोड़ी चप्पल रखे होने की वजह से आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। महिला के ससुर काफी वृद्ध हैं और पति का पैर टूटा हुआ है। इस बजह घर में आर्थिक तंगी के हालात भी बन गए थे।
गांव के मुखिया मिथलेश पासवान आत्महत्या की संभावना से इंकार करते हुए कहते हैं की संभावना है की कोई बच्चा पहले पानी में गिर गया होगा और उसी को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए होंगे। कल शाम से ही प्रशासन शवों को ढूंढने में लगी थी, नियमानुसार मुआवजा देकर परिवार की आर्थिक मदद भी की जाएगी।
घटना के बाद मृतका के दरवाजे पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा हुआ है। मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य प्रमुख सहित सैंकड़ों लोग मृतका के दरवाजे पर जमे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: