Bihar Education Department: बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी काम किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ राज्य के 44 प्रखंडों के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को गर्म दूध देने की योजना बनाई गई। इस योजना के तहत स्कूल के बच्चों को हफ्ते में एक दिन गर्म दूध दिया जाना था, लेकिन राज्य सरकार की ये योजना अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाई। राज्य के शिक्षा विभाग ने फैसला लिया था कि जुलाई, 2024 से स्कूलों में बच्चों को दूध मिलेगा। लेकिन फिर से इस योजना की प्रारंभिक तिथि को बढ़ाकर अक्टूबर-नवंबर कर दिया गया और अभी इस पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।
बीत गया आधा नवंबर
बिहार के शिक्षा विभाग ने निर्धारित किया था कि NGO के जरिए स्कूली बच्चों की दूध की आपूर्ति जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से एक दर्जन से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए शहरों में स्थित स्कूलों में दूध देने के काम की योजना बनाई। इससे जुड़े संस्थाओं को जिला भी आवंटित कर दिया गया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से इस योजना को जुलाई में नहीं शुरू किया जा सका। इस योजना पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नवंबर महीना भी आधे ज्यादा बीत गया है, लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri : बिहार STET 2024 का जारी हुआ रिजल्ट; 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हुए पास
नहीं मिलेगी अलग से कोई राशि
बता दें कि मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने इस मामलों को लेकर 15 मई 2024 को चुनी संस्थाओं को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि कक्षा एक से लेकर 5 तक के बच्चों को 100 ग्राम और कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों को 150 ग्राम गर्म दूध मिलेगा। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था की तरफ से 12 ग्राम एवं 18 ग्राम दूध पाउडर की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही निदेशालय ने पत्र में यह साफ कर दिया था कि दूध की आपूर्ति के सभी खर्च का वहन स्वयंसेवी संस्थाएं करेंगी। इसके लिए अलग से कोई राशि नहीं मिलेगी।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
20 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines