3 Pontoon Bridges Build On Ganga And Kosi Rivers: बिहार सरकार ने भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली में गंगा और कोसी नदी पर तीन बड़े पीपा पुल बनाने के लिए 56 करोड़ 81 लाख से ज्यादा की राशि मंजूर की है। इस बात की जानकारी के बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है।
इससे इन नदियों के दोनों साइड बसे सैंकड़ों गावों के लगभग 10 लाख लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी और नावों पर इनकी निर्भरता खत्म हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भोजपुर के महुली घाट से सिताब दियारा के बीच गंगा नदी पर प्रस्तावित 732 मीटर लंबा पीपा पुल बिहार (Bhojpur District) और यूपी के सिताब दियरा (Ballia District) के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला होगा।
15 करोड़ 20 लाख की मंजूरी
इसके लिए कुल 15 करोड़ 20 लाख की मंजूरी दी गई है। मधेपुरा से खगड़िया के बीच कोसी नदी पर मधेपुरा के जीरो माइल से कपासिया घाट के बीच 500 मीटर लंबाई में 25.13 करोड़ रुपये की लागत से पीपा पुल बनेगा। इसके बनने से मधेपुरा और खगड़िया के लगभग 14 पंचायतों के 80 हजार लोगों के आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
बक्सर के नैनीजोर गांव और उत्तर प्रदेश के हल्दी गांव (Ballia) के बीच गंगा नदी पर 16.47 करोड़ की लागत से 732 मीटर लंबा पीपा पुल बनेगा। इससे बक्सर और बलिया जिले के दर्जनों गांवों के बीच ट्रांसपोर्टेशन बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार आज शहर को देंगे 350 करोड़ रुपये की सौगात; पुल समेत सड़कों का करेंगे शिलान्यास
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines