Live Updates
Bihar Election LIVE 2025: SIR पर संसद में भारी हंगामा
Bihar Election LIVE 2025: संसद में गुरुवार को इंडिया ब्लॉक गठबंधन में बिहार में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध किया है। इसमें कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव जैसे लोग शामिल रहे। सांसदों ने नारेबाजी कर सरकार का विरोध किया।
Bihar Election LIVE 2025: दावा: पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा से लड़ेंगे चुनाव
Bihar Election LIVE 2025: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव मोकामा से लड़ेंगे और इस बार जेडीयू यानी नीतीश कुमार की पार्टी से मैदान में उतरेंगे। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने उन्हें अनुभवहीन और नाकाम नेता बताया।
Bihar Election LIVE 2025: SIR पर 7वें दिन अभी तक कोई शिकायत नहीं
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में सभी विपक्षी पार्टियां लगातार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध कर रही हैं। इस प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। कई सबूत होने का भी दावा किया। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी थी। आज 7 दिन हो गए लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अभी तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।
Bihar Election LIVE 2025: टीचरों को ट्रांसफर के लिए 3 जिलों का विकल्प- सीएम नीतीश कुमार
Bihar Election LIVE 2025: बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने टीचरों के ट्रांसफर संबंधी समस्याओं का समाधान करने का ऐलान किया है। सीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि अंतर जिला स्थानांतरण में शिक्षकों से 3 जिलों का विकल्प लिया जाए और उसी के अनुसार पदस्थापन किया जाए।
Bihar Election LIVE 2025: सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर का होगा शिलान्यास
Bihar Election LIVE 2025: 7 अगस्त को बिहार के पुनौराधाम में 120 करोड़ रुपये से विकास कार्य होगा। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि रहेंगे। पिछले साल बिहार कैबिनेट ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर के आसपास पर्यटकीय विकास के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।
Bihar Election LIVE 2025: 8 को बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Bihar Election LIVE 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को दरभंगा होते हुए पुनौराधाम जाएंगे। यह कार्यक्रम पहले 7 अगस्त की शाम को पटना जाने का था, जहां वे बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे। अगले दिन 8 अगस्त को अमित शाह सीतामढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव के बाद वे 8 अगस्त को सीधे पुनौराधाम जाएंगे।
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है। चुनाव आयोग बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अब 1 सितंबर तक का समय सूची में सुधार के लिए रहेगा।
चुनावी शंखनाद के लिए गृहमंत्री अमित शाह 8 अगस्त को बिहार के पटना जाएंगे। पहले उनका कार्यक्रम 7 अगस्त को होना था। लेकिन वह टलकर 8 अगस्त हो गया। अमित शाह के दौरे को लेकर बाकी राजनीतिक पार्टियां भी एक्टिव हो गई हैं।
स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद तैयार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। कोर्ट ने लिस्ट से हटाए गए सभी लोगों के नाम मांगे हैं। वहीं 2 वोटर आईडी रखने के मामले में चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दोबारा नोटिस भेजा है। अभी तक तेजस्वी ने आयोग को जवाब नहीं दिया है।
इसके लिए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव से पहले 5 दलों के गठबंधन की घोषणा की। इसमें विकासशील वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) पार्टी शामिल हैं। तेजप्रताप ने कहा कि वह इस बार विधानसभा चुनाव महुआ सीट से लड़ेंगे।
बिहार की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines