बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. राजनीतिक दलों के पारंपरिक उम्मीदवारों के बीच अब नौकरशाही से निकले चेहरे भी जनता की अदालत में उतर चुके हैं. करीब एक दर्जन से ज़्यादा पूर्व IAS, IPS और IRS अफसरों ने वीआरएस लेकर राजनीति की राह पकड़ी है. किसी ने सत्तारूढ़ दल का दामन थामा है तो कोई अपनी पार्टी बनाकर जनता के बीच पहुंचा है.
फाइलों की दुनिया से निकलकर जनता की अदालत में किस्मत आजमा रहे इन अफसरों का सफर आसान नहीं है, लेकिन दिलचस्प जरूर है.
गोपालगंज के भोरे से सुनील कुमार चुनावी मैदान में
पूर्व डीजीपी और मौजूदा विधायक सुनील कुमार एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. 2020 में इस सीट से जीतने के बाद वे नीतीश सरकार में मंत्री बने पहले निबंधन और उत्पाद विभाग में, फिर शिक्षा मंत्री के रूप में. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे सुनील कुमार का यह दूसरा कार्यकाल उनकी सियासी परीक्षा भी साबित होगा.
शिवदीप लांडे का सुपरकॉप से नेता तक का सफर
बिहार के चर्चित IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे, जो ‘सिंघम’ और ‘सुपरकॉप’ नाम से मशहूर हैं, अब ‘हिन्द सेना’ नाम की पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में हैं.
पूर्णिया रेंज के IG रहते उन्होंने स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सियासत में कदम रखा. वे अररिया और मुंगेर के जमालपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. लांडे की छवि सख्त और लोकप्रिय अफसर की रही है और अब वही छवि वोटों में तब्दील करने की चुनौती उनके सामने है.
सुजीत सिंह- इनकम टैक्स कमिश्नर से बीजेपी तक
दरभंगा के गौरा बौराम सीट से भाजपा ने पूर्व IRS अधिकारी सुजीत सिंह को टिकट दिया है. इनकम टैक्स विभाग में प्रिंसिपल कमिश्नर रहे सुजीत सिंह ने 13 अक्टूबर को वीआरएस लेकर भाजपा ज्वाइन की. उनके मैदान में उतरने से इलाके का समीकरण पूरी तरह बदल गया है.
आनंद मिश्रा- एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से उम्मीदवार
बक्सर से बीजेपी के टिकट पर पूर्व IPS आनंद मिश्रा मैदान में हैं, जिन्हें 150 से अधिक एनकाउंटर के लिए जाना जाता है. 2024 में टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय रूप से भी चुनाव लड़ा था. अब दोबारा बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं और ‘सख्त अफसर’ की छवि को ‘जनप्रतिनिधि’ की छवि में बदलने की कोशिश कर रहे हैं.
छपरा में जयप्रकाश सिंह और खेसारी लाल यादव आमने-सामने
छपरा विधानसभा सीट पर इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है. एक ओर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, तो दूसरी ओर जनसुराज पार्टी से पूर्व एडीजी जयप्रकाश सिंह. 2000 बैच के IPS अधिकारी रहे सिंह ने वीआरएस लेकर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ज्वाइन की है.
इसी पार्टी से पूर्व DGP आर. के. मिश्रा (दरभंगा) भी मैदान में हैं, जो बिहार पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके हैं.
बी. के. रवि- तमिलनाडु के DGP से समस्तीपुर के उम्मीदवार
तमिलनाडु के पूर्व DGP ब्रजकिशोर दुबे उर्फ बी. के. रवि समस्तीपुर के रोसड़ा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. समस्तीपुर के मूल निवासी रवि ने लंबी सेवा तमिलनाडु कैडर में दी है.
कई रिटायर्ड अफसर भी हैं राजनीति की राह पर
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) से जुड़े IPS वी. के. सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव रहे दिनेश कुमार राय और जनसुराज अभियान से जुड़े अरविंद कुमार सिंह, गोपाल नारायण सिंह और लल्लन यादव जैसे रिटायर्ड अफसर भी राजनीति की राह पर हैं, भले ही वे इस बार चुनावी मैदान में न हों.
चुनावी विश्लेषक डॉ. संजय कुमार ने कहा, अक्सर नौकरशाह राजनीति में इसलिए उतरते हैं ताकि अपने रिटायरमेंट के बाद भी प्रभावशाली भूमिका में रहें. उन्हें लगता है कि जनता से उनका सीधा संपर्क है, और वे नेताओं से बेहतर काम कर सकते हैं.
लेकिन बिहार की राजनीति में बहुत कम अफसर ऐसे हैं जिन्होंने जनता का भरोसा जीतने में सफलता पाई है.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
36 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines