Bihar Election 2025: बिहार में 2 वोटर आईडी विवाद गहराता जा रहा है। अब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से इस्तीफा मांगा है। राजेश राम का दावा है कि डिप्टी सीएम सिन्हा का नाम बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा में दर्ज है। विवरण हलफनामे में यह दर्ज होना चाहिए। कहा कि बांकीपुर का नाम छुपाया गया है तो यह गंभीर अपराध है। राजेश राम ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसकी सत्ता बिहार में नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू जैसी ‘दो बैसाखियों’ पर टिकी हुई है।
दो विधानसभा क्षेत्रों की सूची में दर्ज है नाम
दरअसल, राजेश राम का दावा है कि विजय सिन्हा का नाम दो क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में विजय सिन्हा का नाम है। उनका यह पूरा ब्यौरा हलफनामे में भी दर्ज होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग ने किया पलटवार, राहुल के आरोप पर कही यह बात
नाम छुपाना है गंभीर अपराध
कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि अगर विजय सिन्हा द्वारा बांकीपुर का नाम छुपाया गया है तो यह गंभीर अपराध है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चुनाव आयोग को भी इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है।
BJP के कब्जे में है चुनाव आयोग
राजेश राम ने तंज कसते हुए कहा कि अगर विजय सिन्हा का कहना है कि उन्होंने नाम सुधार के लिए दिया, लेकिन इस पर काम नहीं हुआ है तो इसका मतलब वह भी चुनाव आयोग की अनदेखी का शिकार हैं और विपक्ष की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग को भाजपा ने कब्जे में लिया हुआ है। सवाल अगर आयोग से पूछते हैं तो जवाब बीजेपी देती है।
कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि जो लोग फर्जी वोटर का मुद्दा उठाकर चुनाव जीतते हैं, वे खुद इस मामले में संलिप्त पाए जा रहे हैं। ऐसे में कैसे मान लिया जाए कि चुनाव आयोग सही नियत से काम कर रहा है। इससे पता चलता है कि चुनाव आयोग की नियत में खोट है।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी को दिया CM बनने का आशीर्वाद, परिवार से जुदाई पर तेजप्रताप यादव का छलका दर्द
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines