Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा! आखिर क्यों होने लगी चर्चा, बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?

पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी. लेकिन अचानक जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना रवाना होने की वजह से नीतीश कुमार को लेकर चर्चा होने लगी.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 4, 2026 15:55

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस कदम को लेकर भाजपा और जदयू के अंदर काफी विचार-विमर्श किया जा रहा है. अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो फिर बिहार का मुख्यमंत्री पद किसे दिया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, ऐसे में वह अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री बना सकती है.

पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी. लेकिन अचानक जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना रवाना होने की वजह से नीतीश कुमार को लेकर चर्चा होने लगी. दिल्ली से रवाना होने से पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह से भी मुलाकात की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र से रामदास-विनोद तावड़े जाएंगे राज्य सभा, बीजेपी ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

वहीं, भाजपा ने मंगलवार को बिहार के 2 उम्मीदवारों समेत 9 नामों का ऐलान किया था. भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को और शिवेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. शिवेश कुमार पार्टी के बड़े दलित चेहरा हैं. 2024 में सासाराम लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार थे लेकिन चुनाव हार गए थे. शिवेश के पिता मुनीलाल केंद्रीय मंत्री रह चुके है.

---विज्ञापन---

इनके अलावा असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरिया से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें : इतिहास बनाने से चूके हरिवंश, राज्य सभा के लिए बिहार से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को हरी झंडी

बता दें, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होने हैं. इन 37 सीटों में से 25 सीटें
फिलहाल इंडिया ब्लॉक के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए के खाते में हैं. ऐसे में एनडीए के लिए यह बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती अपने सहयोगियों को साधने की बनती नजर आ रही है.

First published on: Mar 04, 2026 03:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.