Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा कि बिहार में NDA इस बार अपनी सर्वाधिक सीटें जीतने का काम करेगी. बिहार की जनता को उम्मीद है. बिहार की जनता जानती है कि काम किसने किया है और आगे कौन काम करेगा. 40 सालों तक कांग्रेस ने राज किया है और लोग जानते हैं कि उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है. लालू यादव का 15 साल का शासन भी बिहार की जनता जानती है. बिहार अब बढ़ चला है. NDA की सरकार यदि आगे भी रहती है तो बिहार की समृद्धि और आगे जाएगी.”
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि “छठ का त्योहार है. लोग पूरी आस्था से छठ का त्योहार करते हैं और सूर्य भगवान की पूजा करते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि “तेजस्वी यादव क्या बदलाव करेंगे. उनको बदलाव की परिभाषा पता है?. बदलाव नीतीश कुमार ने किया है और आज बिहार का गांव-गांव इस बात का प्रमाण है. बदलाव एक संकल्प है.”
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि “पूरे राज्य में बदलाव की लहर है. 2005 में लोगों को लगा कि उन्हें मौका दिया जाना चाहिए. 2010 में उन्होंने वाकई राज्य में विकास किया. 2015 में वह लालू यादव के समर्थन से सीएम बने क्योंकि उनके पास अपना कुछ नहीं था. 2020 में वह किसी तरह भाजपा और वीआईपी के समर्थन से सीएम बने. हमें उनसे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन चूंकि वह अस्वस्थ हैं, इसलिए उन्हें पूरे राज्य की जनता की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती.”
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं सूर्य भगवान और छठी मैया से यही प्रार्थना करता हूं कि बिहार की समृद्धि और बिहार आगे बढ़ सके, भारत आगे बढ़ सके, इसके लिए छठी मैया की कृपा बनी रहे.”
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठ के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पहुंचे और वहां उन्हें शुभकामना दी. उन्होंने चिराग पासवान के यहां खरना का प्रसाद भी ग्रहण किया और परिवार के साथ उन्होंने बातचीत भी की और चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: PK ने PM मोदी-अमित शाह को दी चुनौती देते हुए कहा कि ‘भाजपा में दम है तो बोल दें कि 2025 के बाद नीतीश ही CM होंगे. उसी दिन हमारी जीत पक्की हो जाएगी. तेजस्वी यादव को नायक बताने पर PK का तंज, कहा जनता जान रही है किन लोगों ने बिहार को गर्त में पहुंचाया है, खुद के लिए कोई कुछ भी अच्छा कह सकता है’. इस दौरान PK ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘बिहार में सीधी लड़ाई NDA और जन सुराज में है. बिहार को तय करना है कि उनका लड़का गुजरात में मजदूर बनेगा या अपना रोजगार करेगा. तेजस्वी यादव बिहार की जनता को मूर्ख समझ रुपया-नौकरी देने, पेंशन-सैलरी बढ़ाने का लालच दिए, लेकिन लोग जानते हैं इनकी सरकार में मारपीट-रंगदारी और जंगलराज ही मिलता है’.
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, “आप सभी को महुआ आकर देखना चाहिए कि मुझे समर्थन मिल रहा है या नहीं. कोई भी हमारा मुकाबला नहीं कर सकता. कोई भी ब्लैकबोर्ड के सामने खड़ा नहीं हो सकता. मुसलमानों को निशाना बनाने का माहौल नहीं बनाया जाना चाहिए.”
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मान न मान में तेरा मेहमान, उनके कितने लोग वहा चुनाव लड़ रहे है, कितने लोग बिहार के चुनाव में संग्राम में हिस्से दारी कर रहे है, अब आप एक दर्जन स्टार प्रचारक बना लो जिसमे एक भी उम्मीदवार वहा न हो तो उससे अच्छा रामपुर में यहाँ स्टार चौराहा बड़ा मशहूर है, स्टार चैराहे पर स्टार प्रचारकों की प्रदर्शनी लगा दो सब लोग फ्री में देखेंगे अच्छा लगेगा,
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में भागलपुर टिकट कलेक्टर SSP चौरसिया ने कहा, “पहली बार यहां स्टेशन पर छठ पर्व का गीत बजाया जा रहा है. बहुत अच्छा लग रहा है. बीच में बीच में ट्रेन की घोषणा भी होती है और छठ पर्व पर छठ गीत भी बजाया जा रहा है, जो कि रेलवे की तरफ से बहुत अच्छी पहल है. इससे यात्रियों को भी सुकून मिल रहा है.”
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘बिहार चुनाव सिर्फ बिहार के लोगों के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है. पूरा देश बिहार से उम्मीद लगाए बैठा है… 20 सालों में नीतीश कुमार ने बार-बार पाला बदलकर अपनी इमेज खराब कर ली है… अब, युवा बहुत नाखुश हैं. युवा बदलाव चाहते हैं. मैं बिहार के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि आप सब आगे आएं.’
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मोकामा विधान सभा चुनाव में दो बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के बीच भीषण सियासी संग्राम छिड़ गया है. एक मामला बाहुबली नेता अनंत सिंह से जुड़ा हुआ है. शनिवार को मोकामा के पूर्वी इलाके में अनंत सिंह का जन संपर्क अभियान चल रहा था. रामपुर-डूमरा गांव में समर्थकों ने छोटा मंच बनाया. पूर्व विधायक जब इस गांव में पहुंचे तो समर्थकों ने मंच से जनता को संबोधित करने का अनुरोध किया, अनंत सिंह मंच पर चढ़े और उनके समर्थक भाषण देने लगे. उनके भाषण और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारेबाजी के दौरान ही मंच टूट गया और बाहुबली नेता धड़ाम से नीचे गिर पड़े. मंच के टूटते ही समर्थकों में हड़कंप मच गया. हालांकि किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है लेकिन मंच टूटने का वीडियो वायरल हो गया है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘वे (NDA) हार से डरे हुए हैं, वे हम पर सवाल उठाने वाले कौन होते हैं? हमने अपने CM उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए. उनमें यह कहने की हिम्मत नहीं है कि उनके CM उम्मीदवार नीतीश कुमार होंगे. उनका एजेंडा क्या है? इस समय राज्य में पूरी तरह से जंगल राज चल रहा है.’
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘यह आदमी कुछ नहीं कर सकता और हमेशा से लोगों को गुमराह ही करता आया है. लोकसभा चुनावों के दौरान, वे यह कहानी सुनाते रहे कि संविधान खतरे में है, और यह चाल काम कर गई, इसीलिए NDA को कम सीटें मिलीं. वे फिर से ऐसी ही कहानी बना रहे हैं. ये लोग जीतने वाले नहीं हैं और बस ऐसे ही बातें कर रहे हैं. NDA सरकार बनाएगी, लेकिन अगर किसी अनहोनी वजह से वे सरकार बना भी लेते हैं, तो वे अपने वादे पूरे नहीं करेंगे और कहेंगे कि केंद्र सरकार ने सारा पैसा खर्च कर दिया और उन्हें कुछ नहीं दिया… बिहार के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और इस बार उनके जाल में नहीं फंसेंगे.’
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के CM उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमने जो कुछ भी कहा है, हम उसे पूरा करेंगे… 2 करोड़ नौकरियों, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया का क्या हुआ…? हम काम करने में विश्वास रखते हैं. हम लोगों को सब कुछ बता रहे हैं कि हम अगले 5 सालों में क्या करेंगे. NDA में कोई भी लालू यादव और तेजस्वी यादव को गाली देने के अलावा कुछ नहीं कह रहा है… इस बार बिहार के लोग बदलाव के लिए बेताब हैं…’
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन के CM उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘…बिहार के लोगों ने उन्हें (BJP) 20 साल दिए; हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे लोगों पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी. महागठबंधन मिलकर एक नया बिहार बनाने के लिए काम करेगा… पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य गांव के प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना किया जाएगा… पूर्व पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी…’
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव के बयान पर JDU के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा ने कहा, “कुछ भी कहने में क्या जाता है?… उसने (तेजस्वी यादव) 15 साल में बिहार को बर्बाद कर दिया; नीतीश कुमार को इसे ठीक करने में कई साल लग गए… 20 महीनों में, वह बिहार को फिर से उसी हालत में पहुंचा देगा जो उसके राज में थी.”
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव नहीं जीतेंगे और ना ही मुख्यमंत्री बनेंगे. तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान की उम्र कम है और जुबान के पक्के हैं जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि जुबान के पक्के कहां से होंगे उन्होंने आज तक बिहार के लिए एक भी वादा पूरा नहीं किया है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: लालू यादव ने शनिवार को X पर लिखा कि देश की कुल 13198 ट्रेनों में से 12000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह सफेद झूठ निकला है.
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया रैली में कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि बिहार में जंगल राज आएगा या फिर राज्य विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के दौरान बिहार में जघन्य अपराधों की संख्या में कमी आई है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि वर्ष 2005 से पहले राज्य में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए कोई काम नहीं होता था. उससे पहले बिहार में जिन लोगों की सरकार थी उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन साम्प्रदायिक झगड़े होते रहते थे. 24 नवंबर 2005 को जब हम लोगों की सरकार बनी तब से मुस्लिम समुदाय के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं.
---विज्ञापन---
Bihar Chunav 2025 Latest News: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कल से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है. शनिवार को नहाय खाए से छठ की शुरूआत हुई. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में कल तीन रैलियां की और लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी और मायावती को आड़े हाथ लिया. वहीं, अमित शाह ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के फैसले के खिलाफ थे. उन्होंने कहा कि मोदी-सरकार ने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त कराया है. उन्होंने कहा कि अब जंगल राज की वापसी नहीं होने देंगे और विकास-प्रदर्शन के आधार पर सरकार का चुनाव किया जाना चाहिए. इससे पहले खगड़िया जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव यह तय करेगा कि राज्य में ‘जंगलराज’ वापस आएगा या यह विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा.
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत की और समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित किया था. बिहार में इस बार दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हैं. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---