Bhagalpur mismatch marriage old lady married old boy: ‘मेरी मां ने सारी शर्म लिहाज छोड़ रखी है। मैं और उनके दामाद जब सामने जाते हैं तो वो नजरें झुका लेती हैं। वो मुझसे भी छोटे अपने प्रेमी के साथ खुलेआम रह रही हैं। हमें शर्मिंदगी हो रही है’, यह कहना है उस 50 साल की महिला की बेटी का, जिसने 18 साल के युवा से लव मैरिज की है। महिला पहले अपने प्रेमी संग घर से भाग भी चुकी है। बिहार के भागलपुर में हुई इस बेमेल शादी से हर कोई हैरान है। बेटी और दामाद की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
बिहार के भागलपुर का केस सुन चौंकी पुलिस
भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के इस मामले को सुनते ही पुलिस चौंक गई। तीन बेटियों, बेटा और पोते-पोतियों के होते हुए महिला की इस बेमेल शादी से उसके घरवाले भी दुखी हैं। महिला इस बेमेल शादी के बाद पक्कीसराय गांव में रहने वाले 18 साल के कन्हाई कुमार के साथ पत्नी के रूप में रह रही है। महिला का दावा है कि उसने कन्हाई कुमार के साथ शादी की है। जब भी बेटी और दामाद अपनी मां के सामने आते हैं तो उनकी मां उनसे नजरें चुराती है। बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में गुहार लगाई कि उनकी मां उन्हें वापस दिलाई जाए।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड, थाने में शादी, पुलिसवाले बाराती; बिहार के सीतामढ़ी में हुआ यह अनोखा विवाह
कैसे और कहां शुरू हुआ यह बेमेल ईश्क
युवा से शादी करने वाली अधेड़ महिला के प्यार की शुरुआत गुजरात से हुई थी। महिला पहले अपने पति और परिवार के साथ बिहार में रहती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कन्हाई कुमार के साथ उसे प्यार हो गया। पहले तो कन्हाई ने महिला के घर आना-जाना शुरू किया, बाद में पति की परवाह न करते हुए कन्हाई महिला को लेकर घर से भाग गया। काफी ढूंढने के बाद महिला अपने कथित पति कन्हाई कुमार के साथ उसके घर में रहती मिलीं। पंचायत बुलाई गई, जिसमें महिला ने शामिल होने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: 32 की लड़की ने 57 साल की महिला टीचर से रचाई शादी, ऐसे मनाया हनीमून
बेमेल शादी की बिहार में चर्चा
बिहार के भागलपुर में हुई इस बेमेल शादी की चारों तरफ चर्चा है। पुलिस में शिकायत होने के बाद यह मामले और सुर्खिंयों में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला ने सभी सामाजिक नियमों को तार तार कर दिया है। वहीं, महिला को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि वो कन्हाई से प्यार करती है और उसके साथ ही आगे जिंदगी बिताएंगी। वहीं, बेटी और दामाद से पुलिस में शिकायत देकर अपील की है कि उनकी मां को वापस लेकर आने में मदद की जाए।
यह भी पढ़ें: Unique Marriage Ad: जादूगर ने 3 बेटियों के लिए रखा स्वयंवर, विज्ञापन में लिखी शर्तें-दामाद में चाहिए क्या खूबियां
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
19 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines