Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में बड़ा मामला सामने आया है। यहां लोगों ने जिला अधिकारी (DM) को ही बंधक बना लिया। जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल रवाना किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और डीएम को सुरक्षित निकालकर दफ्तर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एक घंटे तक डीएम तुषार सिंगला बंधक रहे। मामला स्टेशन के पास लोहिया नगर गुमटी इलाके का है। जहां झुग्गियों को हटाने के लिए रेलवे अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर; रुक-रुककर फायरिंग जारी
डीएम इस दौरान संग्रहालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। झुग्गीवालों को इसके बारे में पता लग गया। जिसके बाद उन्होंने डीएम को अंदर ही बंधक बना लिया। सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। लोगों ने कहा कि उनकी झुग्गियों को गिराया जा रहा है। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर लगभग 7 थानों की फोर्स को रवाना किया गया। पुलिस ने भीड़ को हटाया और डीएम को वहां से निकाला।
रेलवे ने दिया है 150 परिवारों को नोटिस
बिहार पुलिस ने डीएम की गाड़ी पर नेम प्लेट को ढक दिया था। बता दें कि रेलवे ने इलाके के आसपास की 150 झुग्गियों को हटाने के आदेश दिए थे। लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का गुरुवार को आखिरी दिन था। लेकिन लोगों ने झुग्गियां नहीं हटाईं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल रेलवे ने झुग्गियों को हटाने का काम रोक दिया है। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले 50 साल से यहां रह रही हैं। अचानक रेलवे ने उनके घर तोड़ने का फैसला लिया है। उन्हें और समय दिया जाए। प्रशासन उनको दूसरी जगह उपलब्ध करवाए। अधिकारियों ने कहा कि लोगों की बात सुन ली है। उनकी मांगों के बारे में विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:मुंबई एयरपोर्ट पर 9.95 करोड़ का सोना जब्त, DRI ने 3 कर्मियों समेत 6 तस्कर पकड़े; ऐसे चलता था नेटवर्क
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
18 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines