---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bankipur Election Result 2025: बीजेपी के नितिन नबीन ने बांकीपुर की कुर्सी की अपने नाम, 98299 वोट से जीते

Bankipur Election Result 2025: बिहार की बांकीपुर सीट के चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नितिन नबीन को जीत मिली है, जबकि राजद की रेखा कुमारी को हार का सामना करना पड़ा.

---खबर नीचे जारी है---

Bankipur Election Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस बार बांकीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नितिन नबीन को 98299 वोट से जीत मिली है, जबकि राजद की रेखा कुमारी को 51936 वोट से हार का सामना करना पड़ा.

2025 चुनाव के उम्मीदवार

बिहार की चर्चित सीटों में से एक बांकीपुर पर राजद ने रेखा कुमारी को मैदान में उतारा था, जिनका मुकाबला बीजेपी के नितिन नबीन से था. इसके अलावा 7 अन्य पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में थे.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

ये भी पढ़ें- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

---खबर नीचे जारी है---

विधानसभा चुनाव 2020 में किसने मारी बाजी?

बिहार के बांकीपुर सीट पर पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन ने बाजी मारी थी. उन्होंने 83068 वोटों से जीत दर्ज की, उनका कुल वोट शेयर 59.05 फीसदी रहा. उनके बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा रहे, जिन्हें 44032 मतदाताओं ने अपना वोट दिया लेकिन वो नितिन नबीन से अधिक मतदान पाने में असफल रहे.

ये भी पढ़ें- Hathua Election Result 2025: दूसरी बार भी क्या RJD हथुआ पर कायम रख पाएगी दबदबा या JDU मारेगी बाजी? आज होगा स्पष्ट

---खबर नीचे जारी है---

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में किसकी हुई जीत?


बांकीपुर विधानसभा सीट हमेशा से ही चर्चित रही है, यहां से पिछले तीन विधानसभा चुनाव से भाजपा का ही दबदबा रहा है. विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे भी भाजपा की साइड रहे और उम्मीदवार नितिन नवीन ने 86759 वोटों से चुनाव जीता. उनका कुल वोट शेयर 60 प्रतिशत रहा और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुमार आशीष को 39767 वोटों से हराया. चुनाव में कुमार आशीष को 46992 वोटों से संतोष करना पड़ा था.

15:54 (IST) 14 Nov 2025
Bankipur Election Result 2025 Live Updates: BJP के नितिन नबीन को मिल रही है बढ़त

27वें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के नितिन नबीन 48340 वोटों से आगे चल रहे हैं.

14:31 (IST) 14 Nov 2025
Bankipur Election Result 2025 Live Updates: नितिन नबीन के जीतने की पूरी संभावना

22वें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के नितिन नबीन 41658 वोटों से आगे चल रहे हैं.

13:16 (IST) 14 Nov 2025
Bankipur Election Result 2025 Live Updates: बीजेपी के नितिन नबीन के जीतने की है पूरी संभावना

16वें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के नितिन नबीन 29549 वोटों से आगे चल रहे हैं.

11:11 (IST) 14 Nov 2025
Bankipur Election Result 2025 Live: बांकीपुर की कुर्सी अपने नाम कर सकते हैं बीजेपी के नितिन नबीन

बिहार की बांकीपुर विधानसभी सीट पर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नितिन नबीन करीब 14436 वोटों से आगे चल रहे हैं.

07:56 (IST) 14 Nov 2025
Bankipur Election Result 2025: 2015 में किस पार्टी को मिली जीत?

विधानसभा चुनाव 2015 में भाजपा के उम्मीदवार नितिन नवीन को जीत हासिल हुई थी.

06:45 (IST) 14 Nov 2025
Bankipur Election Result 2025: आज 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज बिहार में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. इस बार बांकीपुर सीट पर राजद से रेखा गुप्ता मैदान में हैं, जिनके खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी नितिन नबीन है.

First published on: Nov 14, 2025 06:06 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Akarsh Shukla

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola