Live Updates
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: मीना कुमारी का वोट बैंक सक्रिय
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: JDU उम्मीदवार के रूप में मीना कुमारी लगातार इस क्षेत्र में पार्टी के कोर वोट बैंक को सक्रिय रखने में सफल रहीं है.
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: मीना कुमारी चौथी जीत के लिए रेस में
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: बाबूबरही विधानसभा सीट पर मीना कुमारी को अब तक 4202 वोट मिले, जबकि अतिरिक्त 1554 वोटों के साथ उनका समर्थन आधार और मजबूत दिखा.
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: जेडी(यू) की मीना कुमारी आगे
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: बाबूबरही सीट पर जेडी(यू) की मीना कुमारी आगे चल रही है.
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: बाबूबरही सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हुई
Babubarhi Election Result 2025 LIVE: बाबूबरही सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, जल्द सामने आएंगे रुझान.
Babubarhi Election Result 2025: बिहार की बाबूबरही विधानसभा सीट पर जेडीयू की मीना कुमारी ने शानदार जीत हासिल की है. उन्हें कुल 98,221 वोट मिले और 17,568 वोटों के बड़े अंतर से उन्होंने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह को पीछे छोड़ दिया. मीना कुमारी की यह जीत जेडीयू के लिए क्षेत्र में मजबूत पकड़ का संकेत माना जा रहा है. इस सफलता के साथ जेडीयू ने बाबूबरही में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.
यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान
बाबूबरही विधानसभा सीट से उम्मीदवार
बता दें कि इस सीट से NDA की उम्मीदवारी जेडीयू की मीना कामत को दी गई है. वे 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीत चुकी हैं. उस वक्त उन्हें 77,367 वोट मिले थे. भाजपा ने यहां से अपने किसी उम्मीदवार को खड़ा नहीं किया है. महागठबंधन में इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह चुने गए हैं. इस सीट पर राजद ने अब तक चार बार जीत दर्ज की है. वहीं, JDU ने तीन बार सीट जीती है. इस सीट से सबसे ज्यादा चर्चित उम्मीदवार देव नारायण रहे हैं. वहीं, महागठबंधन से राजद के अरुण कुशवाहा को टिकट मिला है.
2020 में किसे कितने वोट मिले?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| मीना कुमारी | जेडीयू | 77,367 (जीत) |
| उमाकांत यादव | राजद | 65,879 (हार) |
2015 में किसे कितने वोट मिले?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| कपिल देव कामत | जेडीयू | 61,486 (जीत) |
| बिनोद कुमार सिंह | एलजेपी | 41,219 (हार) |
साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े
जदयू ने इस सीट पर हाल ही में पकड़ बनाई है. पार्टी ने 2020 में मीना कुमारी (कामत) को टिकट दिया था जिन्होंने राजद के उम्मीदवार उमाकांत यादव को 11,488 मतों से हराया था. 2020 में मीना कुमारी को कुल 77,367 वोट मिले थे. वहीं, राजद प्रत्याशी उमाकांत यादव को यहां से 65,879 वोट मिले थे. वहीं, 2015 में कपिल देव कमत ने जदयू से इस सीट पर जीत हासिल की थी उन्हें उस वक्त 61,486 वोट मिले थे. वहीं उनके सामने लोजपा के विनोद कुमार सिंह थे, जिन्हें 41,219 वोट पड़े थे.
बाबूबरही सीट के जातीय समीकरण
बाबूबरही सीट के जातीय समीकरण मुख्य रूप सेयादव, मुस्लिम, अनुसूचित जाति (SC), ब्राह्मण, भूमिहार, और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC/EBC) पर आधारित है. 2020 के विधानसभा चुनाव में बाबूबरही में कुल 3,14,309 पंजीकृत मतदाता थे. इनमें 44,789 अनुसूचित जाति और 35,516 मुस्लिम मतदाता शामिल थे. यादव समुदाय सबसे बड़ा वोटर है, जिनकी संख्या 45,574 थी.
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
18 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines