Bihar Tarabadi Police Station Mob Attack: बिहार के अररिया से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। युवक और उसकी नाबालिग पत्नी की जेल में मौत हो गई। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन को ही आग लगा दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना में पांच पुलिस वालों के घायल होने की सूचना मिली है। जहां एक तरफ ग्रामीणों का गुस्सा उफान पर है तो दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
क्या है मामला?
ये घटना बिहार के अररिया में ताराबाड़ी गांव की है। ताराबाड़ी गांव में रहने वाले एक युवक की पत्नी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जीवनसाथी की तलाश में युवक ने अपनी साली से ही शादी रचाने का फैसला किया। महज दो दिन पहले दोनों की शादी हुई। हालांकि युवती की उम्र सिर्फ 14 साल ही थी और कानून के अनुसार लड़कियों की शादी की उम्र 18 से कम नहीं होनी चाहिए थी।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप
पुलिस ने बाल विवाह के मामले में दोनों शादीशुदा जोड़े को गिरफ्तार कर लिया और ताराबाड़ी पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया। अब खबर सामने आई कि दोनों युवक और युवती ने सलाखों के पीछे ही आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों ने खुद अपनी जान दी। मगर गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने दोनों पति पत्नी को खूब मारा-पीटा, जिससे तंग वो आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए।
थाने को किया आग के हवाले
दोनों की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों का भी गुस्सा फूट पड़ा। गांव वालों ने आक्रोश में आकर पुलिस स्टेशन पर हल्ला बोल दिया और थाने में ही आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने की लाख कोशिशे कीं। लेकिन गांव वालों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना में पांच पुलिस वालों की जान पर बन आई। पांचों पुलिस वाले घायल हैं तो वहीं ताराबाड़ी पुलिस स्टेशन धूं-धूं करके जल गया।
ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी
इस घटना की जानकारी बड़े अफसरों को लगी तो सदर SDPO रामपुकार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को समझाने की कोशिश की। मगर गांव वालों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। सभी गांव वाले पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि पुलिस के मारने और अनदेखी की वजह से दोनों कपल की जान गई है। वहीं पुलिस से जब इस मामले पर सफाई मांगी गई तो पुलिस ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines