Siwan Hooch Tragedy: छपरा के बाद अब बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

consuming spurious alcohol
विज्ञापन

Siwan Hooch Tragedy: बिहार के छपरा के बाद अब सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बता दें कि छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन

शराब से मौतों को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर

हाल ही में राज्य में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बीजेपी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बना रही है। बीजेपी ने भी बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की है और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल पघू चौहान से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन

इस बीच, छपरा जहरीली त्रासदी में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन

याचिका में अवैध शराब के निर्माण, व्यापार और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एक स्वतंत्र जांच और एक कार्य योजना तैयार करने की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश, डी वाई चंद्रचूड़ ने मामले को सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया, याचिकाकर्ता को शीतकालीन अवकाश के बाद मामले का फिर से उल्लेख करने के लिए कहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ