चिराग पासवान बिहार के नए CM? पोस्टरों-बैनरों से भरे पटना के चौक-चौराहे, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

Bihar New CM Chirag Paswan: बिहार का नया मुख्यमंत्री चिराग पासवान को बनाने की मांग उठी है। बिहार के सियासी गलियारों में इसकी अटकलें भी तेज हो गई हैं। पटना के चौक चौराहे भी पोस्टरों से भर गए हैं, यानी चिराग के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। पढ़ें सौरभ कुमार की ये रिपोर्ट…

Chirag paswan

चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Bihar New CM Update: क्या चिराग पासवान बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे? ऐसी अटकलें बिहार के सियासी गलियारों में लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज हो गई है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP (R)) के नेताओं ने राजधानी पटना के चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगा दिए हैं, जिसमें चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में शामिल, बनाए जा सकते हैं डिप्टी CM; पिता जाएंगे राज्यसभा

Advertisment

पोस्टरों पर स्लोगन लिखकर CM बनाने की मांग

पटना में लगे पोस्टरों में साफ-साफ शब्दों में स्लोगन लिखे गए हैं कि न दंगा हो, न फसाद हो, बिहार का मुख्यमंत्री सिर्फ चिराग हो। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले भी चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन तब ऐसा हुआ था। अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे हैं, तब चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग फिर उठी है और इस बार जोर-शोर से कवायद भी चल रही है।

नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा का नामांकन

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव नामांकन भर दिया है और उनका निर्विरोध सांसद चुना जाना तय है, लेकिन नीतीश कुमार के दिल्ली जाने का विरोध JDU ने किया है। JDU विधायक और सांसद उनके राज्यसभा जाने से नाखुश हैं और उन्होंने नीतीश कुमार की जगह किसी और को मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं को शांत रहने और हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की अटकलें

बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने JDU जॉइन कर ली है और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की अटकलें सियासी गलियारों में चल रही हैं। वहीं सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, विजय कुमार सिन्हा और दिलीप जयसवाल भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, लेकिन अब चिराग पासवान का नाम आने से उनके मुख्यमंत्री बनने के चांस ज्यादा लग रहे हैं। उनकी पार्टी ने भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाते हुए अंदरुनी कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ