Video: गोलीकांड में फरार JDU विधायक का बेटा गिरफ्तार, बिहार पुलिस को दी थी खुली चुनौती

ashish mandal

सौरभ कुमार, पटना: भागलपुर के बरारी इलाके में हुए गोलीकांड मामले में फरार जेडीयू विधायक के बेटे ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वो किसी से डरता नहीं है। पुलिस गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल की तलाश में लगातार कई जगह छापेमारी कर रही थी, उसी दौरान ये वीडियो सामने आया था। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आशीष मंडल को तिलकामांझी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चुनौती देते हुए आशीष मंडल का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो क्रिसमस के आसपास का बताया जा रहा था। वीडियो में आशीष मंडल कहता दिख रहा था कि मैं गोपाल मंडल का बेटा हूं, वे (गोपाल मंडल) भी किसी से नहीं डरते और मैं भी किसी से नहीं डरता। आप लोगों को किसी चीज की जरूरत हो तो मैं हर समय तैयार हूं।

विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर गोलीकांड में है वारंटी

आशीष मंडल समेत चार लोगों को बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी कांड में वारंटी घोषित किया गया था और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन आशीष मंडल खुलेआम अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार में घूमता दिख रहा था। क्रिसमस की पार्टी मनाने के दौरान आशीष अपने रेस्टोरेंट ‘बिग डैडी’ के बाहर नजर आया था और उसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वोट अपील करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी थी।

एसएसपी ने कहा था- जल्द सभी अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे 

वीडियो वायरल होने के बाद सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया था कि चार लोगों के खिलाफ वारंट है, उसमें से एक अभियुक्त क्रिसमस पार्टी के दौरान अपने रेस्टोरेंट में नजर आया था। उन्होंने कहा था कि स्थानीय थाना ने उन्हें बताया था कि पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिल पाई थी। उन्होंने कहा था कि जल्द से जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ