---विज्ञापन---

असम में तेंदुए के आतंक का VIDEO, पकड़ने में वन विभाग के कर्मियों के छूटे पसीने

Leopard Attack: असम के जोरहाट में एक तेंदुए के आतंक का खतरनाक वीडियो सामने आया है। पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग इलाकों में तेंदुए ने हमला कर कुल 13 लोगों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोरहाट के एसपी मोहन लाल […]

Leopard Attack: असम के जोरहाट में एक तेंदुए के आतंक का खतरनाक वीडियो सामने आया है। पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग इलाकों में तेंदुए ने हमला कर कुल 13 लोगों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा ने बताया कि तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड; माउंट आबू में तापमान गिरने से मैदानों, गाड़ियों के शीशे पर जमी बर्फ

---विज्ञापन---

चेनिजन इलाके में घूमता दिखा था तेंदुआ

पुलिस के मुताबिक, जोरहाट जिले में रेनफॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर (RFRI) में एक तेंदुए के घुसने और सोमवार को लोगों पर हमला करने के बाद तीन वन कर्मियों, महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए। तेंदुआ सोमवार सुबह से ही जिले के चेनिजन इलाके में परिसर में घूमता दिखा।

तेंदुए को देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी के बाद एक टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। कहा जा रहा है कि पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने पहले परिसर के कई निवासियों और तीन वन कर्मियों पर हमला किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – गुजरात के मेहसाणा में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरा दक्षिण कोरियाई शख्स, अस्पताल में तोड़ा दम

तेंदुए को पकड़ने में वनकर्मियों के छूटे पसीने

तेंदुए को पकड़ने पहुंची टीम को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई असफल प्रयासों के बाद वन कर्मियों ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और उसे पकड़ लिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ अक्सर अपना स्थान बदलता था और बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर पड़ोसी गांवों में भटक जाता था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 27, 2022 12:14 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola