---विज्ञापन---

बिहार angle-right

राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी लौटाई अपनी सुरक्षा, बिहार की सियासत में भारी उबाल

Tejashwi Yadav Security: बिहार में सुरक्षा हटाए जाने पर सियासत पूरी तरह गरमा गई है. राबड़ी देवी के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी 'Y प्लस' सुरक्षा वापस कर दी है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हमारे नेताओं को एक खरोंच भी आई तो माफ नहीं किया जाएगा.

---विज्ञापन---

Tejashwi Yadav Security: बिहार की सियासत से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से सुरक्षा हटाए जाने के बाद आरजेडी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राबड़ी देवी के बाद अब उनके बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा लौटाने का बड़ा फैसला किया है. तेजस्वी यादव ने उन्हें मिली ‘Y प्लस’ कैटेगरी की सुरक्षा समेत अपनी सभी सरकारी सुरक्षा को वापस कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अब अपने साथ कोई भी सरकारी सुरक्षा नहीं रखेंगे.

दिल्ली से पटना लौट रहे हैं तेजस्वी

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना लौट रहे हैं. उनके पटना पहुंचने से ठीक पहले सुरक्षा वापस करने के इस फैसले ने राज्य के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. आरजेडी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है.

---विज्ञापन---

आरजेडी प्रवक्ता का बड़ा बयान: ‘एक खरोंच भी आई तो…’

इस पूरे विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता शक्ति यादव का एक बेहद आक्रामक और बड़ा बयान सामने आया है. शक्ति यादव ने नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा:

“सरकार अपनी सारी सुरक्षा वापस ले जाए. मुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा अपने बड़े बंगले में रखें. लेकिन याद रहे, अगर हमारे नेताओं को एक खरोंच भी आई, तो सरकार को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा.”

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस सियासी घमासान की शुरुआत तब हुई जब राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की खबर आई. इसके विरोध में राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा लौटा दी. मां के समर्थन में आते हुए तेजस्वी यादव ने भी तुरंत अपनी ‘Y प्लस’ सुरक्षा छोड़ दी. आरजेडी का आरोप है कि सरकार जानबूझकर विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है और उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. अब देखना यह होगा कि तेजस्वी के पटना लौटने के बाद बिहार की राजनीति क्या नया मोड़ लेती है.

First published on: Jun 06, 2026 12:03 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola