पटना में खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, किसी भी वक्त हो सकते हैं गिरफ्तार

Case Against Khan Sir: पटना में मशहूर शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के बाद उनके बॉडीगार्ड्स द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के तहत नामजद केस दर्ज कर लिया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, वहीं खान सर ने इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है.

Khan Sir Patna, Khan Sir Coaching Attack, Patna Firing News, Khan Sir Security, Bihar Crime News

Case Against Khan Sir: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है. यह पूरी कार्रवाई पुलिस के अपने बयान और कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद की गई है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बीती 2 जून की रात को पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (KGS) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. आरोप है कि हमलावरों ने कोचिंग के गार्ड की बेरहमी से पिटाई की, पत्थरबाजी की और वहां लगे पोस्टर-बैनर फाड़ दिए. इस घटना के बाद खान सर की शिकायत पर ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके सहयोगियों पर हमला कराने का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

गार्ड्स की फायरिंग का वीडियो आने के बाद पलटा मामला

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब 4 जून को एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में खान सर के दो बॉडीगार्ड कोचिंग के बाहर सरेआम फायरिंग करते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया. पूछताछ में गार्ड्स ने कुबूल किया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोलियां चलाई थीं. इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर उनके हथियार जब्त कर लिए और अब खान सर को भी इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है.

खान सर की सफाई— ‘सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली’

इस पूरे विवाद पर खान सर ने अपनी सफाई जारी की है. उनका कहना है कि जब 20-25 लोग उनके गार्ड को सड़क पर बेरहमी से पीट रहे थे, तो आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) में गोली चलाना जरूरी था. खान सर ने कहा, “मारपीट हो रही थी और मुझे पता था कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में वक्त लगेगा. पुलिस वहां उड़कर तो नहीं आ सकती थी. गार्ड इसीलिए रखे जाते हैं ताकि वक्त पड़ने पर जान बचाई जा सके.”

विज्ञापन

पटना में छात्रों का भारी प्रदर्शन

दूसरी ओर, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में पटना की सड़कों पर भारी बवाल शुरू हो गया है. करीब 5 हजार से ज्यादा छात्रों ने एनआईटी (NIT) मोड़ से कारगिल चौक तक कैंडल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि रौशन सर को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है. छात्रों ने सवाल उठाया कि जब खान सर के गार्ड्स ने गोली चलाई, तो खान सर की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई. फिलहाल, पुलिस की विशेष टीमें खान सर की तलाश में जुटी हैं और किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ