---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Z+ सुरक्षा हटने से भड़के लालू-राबड़ी! नए सुरक्षाकर्मियों को बंगले से निकाला बाहर; लाठी-डंडे लेकर खड़े हुए समर्थक

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. सुरक्षा में कटौती से नाराज दोनों नेताओं ने अपने नए सुरक्षा इंतजाम लौटाने का फैसला किया है. जिसके बाद आरजेडी कार्यकर्ता लाठी लेकर लालू-रबड़ी के बंगले की पहरेदारी कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपनी नई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी है. ये फैसला तब सामने आया जब बिहार सरकार ने दोनों नेताओं की Z+ श्रेणी की सुरक्षा को वापस लेने का फैसला लिया. सरकार के मुताबिक, राज्य में VIP सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया. समीक्षा में कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणियों का रिवैल्यूएशन किया गया. इसके बाद लालू यादव और राबड़ी देवी को दी जा रही Z+ खत्म कर दी गई और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) को सौंप दी गई.

ये भी पढ़ें: तेजप्रताप-लालू-राबड़ी को बड़ा झटका, बिहार की BJP सरकार ने घटाई सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर दिखाई मेहरबानी

---विज्ञापन---

RJD कार्यकर्ताओं ने की पहरेदारी

हालांकि सुरक्षा में इस बदलाव से RJD नेतृत्व नाराज में काफी नाराजगी देखने को मिली. जानकारी के मुताबिक, लालू यादव और राबड़ी देवी ने नई सुरक्षा व्यवस्था को अपनाने से इनकार कर दिया और अपने आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया. जिसके बाद आरजेडी के कुछ कार्यकर्ता उनके घर की रखवाली करते और लाठियां लेकर खड़े नजर आए. आपको बता दें कि वरिष्ठ राजनेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में BSP के दो से आठ हाउस गार्ड, पटना जिला बल के दो बॉडीगार्ड, एक पायलट और बुलेटप्रूफ कार शामिल थी. लालू और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने के बाद उनके बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y-श्रेणी की सुरक्षा वापस भेज दी. वहीं, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को दी गई वाई-श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी. आरजेडी का दावा है कि अभी पार्टी के और नेताओं से भी सुरक्षा वापस ली जा सकती है.

रोहिणी आचार्य ने लगाए आरोप

लालू यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि सुरक्षा घेरा हटाने का फैसला उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लिया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इतनी कमी के बाद सुरक्षा का मात्र दिखावा बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है, इसलिए राबड़ी देवी जी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजने का फैसला किया है. रोहिणी आचार्य ने एक और पोस्ट करते हुए आरजेडी समर्थकों से अपील की है कि वो 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर इकट्ठा होकर एक प्रत्यक्ष, साफ और कड़ा संदेश दें कि वो यादव परिवार के सच्चे रक्षक और ढाल हैं. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश और पूरा बिहार देख रहा है कि राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को किस तरह परेशान किया जा रहा है, बिहार की जनता बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी.

---विज्ञापन---

राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से किया इंकार

हाल ही में अधिकारियों ने 1997 से 2005 तक मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी को सर्कुलर रोड स्थित 10 नंबर के सरकारी बंगले को खाली करने के लिए कहा था. आदेश पारित होने के वक्त छुट्टी पर बाहर गई राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से साफ इनकार कर दिया. दिल्ली से लौटने के बाद पटना हवाई अड्डे पर उन्होंने मीडिया से कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार चाहे तो उन्हें बलपूर्वक बेदखल कर दे, लेकिन वो घर खाली नहीं करने वालीं.

ये भी पढ़ें: बिहार CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मरीजों को रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या है मामला?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2026 04:35 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola