---विज्ञापन---

उद्धव ठाकरे को BMC चुनाव से पहले बड़ा झटका, मुंबई की दिग्गज महिला नेता BJP में शामिल

BMC Elections 2026 subha raul Join BJP: शिवसेना ठाकरे के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे को मुंबई में होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगा है. मुंबई की पूर्व मेयर शुभा राउल ने शिवसेना यूबीटी को इस्तीफा देकर कांदिवली में सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में बीजेपी को ज्वाइन कर लिया.

---विज्ञापन---

BMC Elections 2026 shubha raul Join BJP: महाराष्ट्र के मुंबई में 15 जनवरी 2026 को होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है. शिवसेना ठाकरे से नाराज चल रहीं पूर्व मेयर और पार्टी के शिव आरोग्य सेना विंग की प्रेसिडेंट शुभा राउल ने इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में कांदिवली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गईं. इससे पहले पूर्व कॉर्पोरेट शीतल देवरुखकर ने भी दो दिन पहले नॉमिनेशन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए शिवसेना ठाकरे से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी.

BJP मंत्री के साथ वायरल हुई थीं शुभा राउल की तस्वीरें

भाजपा में शामिल होने से पहले ही शिवसेना नेता शुभा राउल की BJP मंत्री आशीष शेलार के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. तस्वीर में BJP नेता प्रवीण दारकेकर भी नजर आए थे. उसी समय अटकलें शुरू हो गई थीं कि शुभा राउल उद्धव ठाकरे की शिवसेना को इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगी. तस्वीर वायरल होते ही शुभा राउल ने कुछ शब्द लिख अपना इस्तीफा उद्धव ठाकरे को सौंपा और देर शाम भाजपा को ज्वाइन कर दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सपा को झटका, प्रदेश प्रधान के खिलाफ हुए विधायक, अखिलेश यादव को लिखा पत्र

शुभा राउल की राजनीति पर एक नजर

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की 2007 से 2009 तक मेयर रहीं शुभा राउल ने करीब 33 महीने तक पदभार संभाला. कॉर्पोरेटर के तौर पर शुभा राउल ने मुंबई के दहिसर वार्ड को लगातार तीन बार रिप्रेजेंट किया. शिवसेना पार्टी की प्रवक्ता के तौर पर भी शुभा राउल ने काम किया और ‘Covid-19 आयुष टास्क फोर्स’ में भी वह सरकार की ओर से अपाइंट एक मेंबर थीं. शुभा राउल ने नगर निगम की अलग-अलग कमेटियों में भी काम किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में महायुति को बड़ा फायदा, बिना वोटिंग 68 उम्मीदवार बने पार्षद, मगर कैसे?

First published on: Jan 04, 2026 10:22 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola