'चिंचपोकली च्या चिंतामणी' के दर्शन करने पहुंचे प्रणव और करण अदाणी, परिवार संग की बप्पा की आरती

मुंबई के दूसरे सबसे पुराने सार्वजनिक गणपति पंडालों में शुमार ‘चिंचपोकली च्या चिंतामणी’ अपनी स्थापना के 107वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है.
इस मंडल की जड़ें शहर के ऐतिहासिक टेक्सटाइल हब परल, गिरगांव, लालबाग से जुड़ी हैं.

Pranav Adani, Karan Adani, Chinchpokli Cha Chintamani, Ganesh Chaturthi 2026, Mumbai Ganapati Chinchpokli

प्रवण अदाणी और करण अदाणी ने परिवार के साथ 'चिंचपोकली च्या चिंतामणी' के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. (Image - X/PranavAdani)

गणेश चतुर्थी के मौके पर अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध ‘चिंचपोकली च्या चिंतामणी’ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस मौके पर प्रणव अदाणी ने कहा, ‘चिंचपोकली सार्वजनिक उत्सव मंडल के साथ जुड़ना हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है. अपने 107वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी चिंचपोकली च्या चिंतामणी की यह समृद्ध विरासत मुंबई की भक्ति, एकता और सांस्कृतिक धड़कन का प्रतीक है.’

विज्ञापन

107 वर्षों का ऐतिहासिक सफर

मुंबई के दूसरे सबसे पुराने सार्वजनिक गणपति पंडालों में शुमार ‘चिंचपोकली च्या चिंतामणी’ अपनी स्थापना के 107वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. इस मंडल की जड़ें शहर के ऐतिहासिक टेक्सटाइल हब परल, गिरगांव, लालबाग से जुड़ी हैं. यह मंडल स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की उस ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जिन्होंने 1890 के दशक में गणेशोत्सव को एक घरेलू अनुष्ठान से बदलकर सामाजिक और राष्ट्रीय एकता के जन-आंदोलन का रूप दिया था. साल 1939 से यह भव्य आयोजन चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में निरंतर होता आ रहा है.

विज्ञापन

भगवान वेंकटेश्वर की थीम

हर साल अपनी अनूठी और भव्य थीम के लिए मशहूर चिंतामणी पंडाल में इस बार श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला का अनुभव मिल रहा है. बप्पा की प्रतिमा तिरुमाला तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर बालाजी की थीम पर आधारित है, जिसमें पारंपरिक गरुड़, कीर्तिमुख, शंख, चक्र और कपूर का तिलक प्रमुखता से उकेरा गया है. पंडाल का ढांचा हैदराबाद और भुवनगिरी स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर (स्वर्णागिरी) की स्थापत्य कला से प्रेरित होकर तैयार किया गया है, जिसमें गगनचुंबी गोपुरम, पवित्र दीपस्तंभ और नक्काशीदार ‘याली’ संरक्षक आकृतियां शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ