Om Pratap
Read More
नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि महिला ने संबंध बनाने से इनकार किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगा दिया और फिर पुलिस के पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी की पहचान पृथ्वी राज सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पृथ्वी राज सिंह बिहार का रहने वाला है और पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की नौ महीने पहले ज्योति कुमारी से शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था, क्योंकि उसने शादी के वक्त अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला था। इसके बाद जब दोनों बंगलुरु पहुंचे तो ज्योति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के वक्त उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी उम्र 28 साल है जबकि मैंने शादी के बाद जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह मुझसे 10 साल बड़ी थी और उसकी उम्र 38 साल थी। उसने बताया कि शादी के बाद उसने कभी मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए और मुझे, मेरे माता-पिता को असभ्य कहकर अपमानित करती थी।
आरोपी ने बताया कि इन कारणों के चलते मैंने उसकी हत्या करने का फैसला किया। इसके बाद अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए अपने दोस्त समीर कुमार को बिहार से बुलाया। तीन अगस्त को मैं अपनी पत्नी और दोस्त के साथ उडापी गया जहां हम दोनों ने मिलकर ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को शिराडी घाट में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए मैंने झूठी कहनी बनाई और थाने में ज्योति के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी।
पत्नी की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान पृथ्वी राज सिंह ने बताया कि ज्योति कई बार घर से निकल जाती थी और बाद में खुद लौट आती थी, लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह उसका पता नहीं चल रहा है। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ज्योति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी के दोस्त की तलाश में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।