---विज्ञापन---

क्राइम angle-right

झारखंड में मॉब लिंचिंग, नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप, 100-150 लोगों की भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की सोमवार रात से गायब थी. वह मंगलवार को मिली और उसने आरोप लगाया कि उसे मृतक के घर में बंधक बनाकर रखा गया था.

---विज्ञापन---

झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग से रेप करने के आरोप में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया. घटना मंगलवार सुबह की है, जब ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसकी लिंचिंग कर दी. युवक पर लड़की को किडनेप करके रेप करने का आरोप लगाया गया था. हालांकि, अभी तक युवक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. जिस युवक को मारा गया है, उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

माता-पिता को बचाने आया था

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिता ने शिकायत में बताया कि मंगलवार को 100-150 लोगों की भीड़ उनके घर पहुंची. भीड़ ने उन पर गांव की एक लड़की को जबरन अपने घर में रखने का आरोप लगाया. जब उन्होंने इससे इनकार किया, तो कुछ लोगों ने मृतक के माता-पिता को बांध दिया और उनके साथ मारपीट की. शिकायत के आधार पर दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि जब वह युवक अपने माता-पिता को बचाने आया, तो भीड़ ने उस पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : चोरी के बाद ‘लिंचिंग’ का डर! बेंगलुरु में पिटाई से घबराया चोर खुद पहुंचा थाने, पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिसवाले भी थे वहां मौजूद

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के समय कुछ पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे. फिर घायल व्यक्ति को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बाद में परिवार को बताया गया कि उसकी मौत हो गई है. शिकायत में 56 लोगों के नाम लिए गए हैं और यह भी आरोप लगाया गया कि मारपीट के वीडियो रिकॉर्ड बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मॉब-लिंचिंग, भीड़ ने कार सवार युवक की पीट-पीटकर की हत्या

घर से गायब हो गई थी नाबालिग

इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की सोमवार रात से गायब थी. वह मंगलवार को मिली और उसने आरोप लगाया कि उसे मृतक के घर में बंधक बनाकर रखा गया था. जिसके बाद गांववालों ने इकट्ठा होकर घर पर धावा बोल दिया.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 05, 2026 04:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola