---विज्ञापन---

राशन कार्ड नहीं तो भी क्या हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये? जानिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के नियम

Delhi Lakshmi Yojna: दिल्ली में लक्ष्मी योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जिसमें 71000 से ज्यादा आवेदन किए जा चुके हैं. लेकिन एक सवाल जो अक्सर महिलाओं को परेशान कर रहा है, कि क्या बिना राशन कार्ड के 2500 रुपये महीना नहीं मिलेगा? आइए जानते हैं क्या है योजना की जरूरी शर्तें और दस्तावेज.

---विज्ञापन---

दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कर रही है, रिपोर्ट बताते हैं कि 71000 से ज्यादा आवेदन दिल्ली लक्ष्मी योजना के पोर्टल पर भी जमा हो चुके हैं. इस योजना की मदद से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने आर्थिक लाभ मिलेगा जिसका इस्तेमाल में अपने हिसाब से कर सकेंगी. लेकिन इस योजना को लेकर एक सवाल बड़ी संख्या में महिलाओं के बीच उठता दिख रहा है, कि जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड नहीं क्या उन्हें भी हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे? आइए जानते हैं इस स्टोरी में इस सवाल का जवाब और तमाम जरूरी नियम.

यह भी पढ़ें: ‘युवाओं को शांत और समझाने की जरूरत’, CJI ने पुलिस को दी नसीहत; CJP से जुड़ी याचिका पर की सुनवाई

---विज्ञापन---

बिना राशन कार्ड के मिलेगा योजना का लाभ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर सरकार ने जरूरी दस्तावेजों की सूची जारी कर दी है, जिसमें राशन कार्ड अनिवार्य नहीं है. यानी कि अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आपको भी 2500 रुपये महीना मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले आपको कुछ जरूरी शर्तों का पूरा करना होगा. अगर आप इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो आप इस योजना के लाभ से भी दूर हो जाएंगे.

इन शर्तों को पूरा करना होगा जरूरी

  • आवेदक महिला होनी चाहिए.
  • आवेदक परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए.
  • आवेदन की तारीख तक महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक, उसके पति या उसके माता-पिता में से कोई एक आवेदन की तारीख तक कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए.
  • आवेदक दिल्ली की पंजीकृत मतदाता (वोटर) होनी चाहिए.
  • आवेदन से पहले के 12 महीनों में परिवार की कुल बिजली खपत 2400 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक केंद्र या राज्य सरकार से किसी भी प्रकार की पेंशन या वित्तीय सहायता नहीं ले रही हो, साथ ही वह इनकम टैक्स दाता, जीएसटी फाइलर, सरकारी कर्मचारी या किसी सार्वजनिक पद पर कार्यरत नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), बोर्ड, स्थानीय निकाय या किसी सरकारी संस्थान में नियमित या संविदा कर्मचारी नहीं होना चाहिए. साथ ही परिवार का कोई सदस्य विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय सहायता से मदद नहीं रहा होना चाहिए.
  • आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम कोई चार पहिया मोटर वाहन नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक के तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए.
  • आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या आपराधिक बैकग्राउंड नहीं होनी चाहिए.

बिना राशन कार्ड के कैसे करें अप्लाई जानें प्रोसेस

अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो सबसे पहले आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करें. इसके बाद अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक के कार्यालय में जाकर सिफारिश पत्र प्राप्त करें. सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें. ध्यान रखें कि किसी भी गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज के कारण आवेदन रद्द हो सकता है, इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी एक बार जरूर जांच लें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: मयूर विहार, छतरपुर, उत्तम नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 6

First published on: Aug 05, 2026 05:39 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola