हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Begusarai Election Result 2025: बेगुसराय से बीजेपी के कुंदन कुमार ने मारी बाजी, कांग्रेस की अमिता सिंह को पछाड़ा

Begusarai Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार की बेगुसराय विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. देखना दिलचस्प होगा कि ये ताज किसके सिर सजेगा?

विज्ञापन
Begusarai Election Result 2025

Live Updates

19:11 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: बेगुसराय से बीजेपी के कुंदन कुमार ने मारी बाजी

बेगुसराय विधानसभा सीट से बीजेपी के कुंदन कुमार ने बाजी मार ली है. कुंदन ने कांग्रेस की अमिता सिंह को हरा दिया है.

15:35 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: बीजेपी के कुंदन कुमार निकले आगे

बीजेपी के कुंदन कुमार आगे निकल गए हैं. कुंदन कुमार ने कांग्रेस की अमिता सिंह को पीछे छोड़ दिया है.

14:43 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: अमिता सिंह की कितनी वोट्स पर?

कांग्रेस की अमिता सिंह की जगह पहले नंबर पर बनी हुई है. अमिता सिंह की अब तक 49347 वोट्स हो गई हैं.

12:36 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: कांग्रेस की अमिता सिंह की पकड़ बरकरार

बेगुसराय विधानसभा सीट पर कांग्रेस की अमिता सिंह की पकड़ बरकरार है. अमिता बीजेपी के कुंदन कुमार से 2357 वोट्स से आगे हैं.

11:32 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: बीजेपी के कुंदन कुमार कितने पीछे?

बेगुसराय विधानसभा सीट से बीजेपी के कुंदन कुमार कांग्रेस की अमिता भूषण से 462 वोट्स पीछे हैं. अमिता भूषण की अब तक 20129 वोट्स हैं.

09:42 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: बेगुसराय सीट से महागठबंधन की अमिता भूषण आगे

बेगुसराय विधानसभा सीट से महागठबंधन की अमिता भूषण आगे चल रही हैं. अमिता को अब तक 4244 वोट्स मिल चुके हैं. वहीं बीजेपी के कुंदर कुमार अमिता से 561 वोट्स से पीछे हैं.

08:24 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: मतगणना हुई शुरू

बिहार की बेगुसराय सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर कुंदन कुमार और अमिता भूषण के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

07:23 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: साल 2020 में कौन था विनर?

पिछले साल 2020 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया था. भाजपा के कुंदन कुमार ने 4554 सीट से इस बेगुसराय विधानसभा सीट को जीतकर अपने सिर ताज सजाया था.

06:33 (IST) 14 Nov 2025

Begusarai Election Result 2025: बेगुसराय सीट पर कब हुए थे चुनाव?

बिहार की बेगुसराय सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. एनडीए गठबंधन ने भाजपा के कुंदन कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं महागठबंधन से कांग्रेस की अमिता भूषण चुनाव में खड़ी है.

Begusarai Election Result 2025: बेगुसराय विधानसभा सीट से बीजेपी के कुंदन कुमार ने बाजी मार ली है. कुंदन ने कांग्रेस की अमिता सिंह को हरा दिया है. इस सीट पर पहले फेज यानी 6 नवंबर को चुनाव हुआ था. बिहार के राजनीतिक क्षेत्र में अहस रोल निभाया है. ये राज्य के 38 जिलों में से एक है. बेगुसराय विधानसभा सीट पर कांग्रेस, आप, भाजपा और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

इन उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला?

एनडीए गठबंधन ने भाजपा के कुंदन कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं महागठबंधन से कांग्रेस की अमिता भूषण चुनाव में खड़ी है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से मीरा सिंह और जन सुराज पार्टी से सुरेंद्र कुमार सहानी चुनाव में आमने-सामने खड़े हैं. इन चारों उम्मीदवारों में से किसी एक उम्मीदवार के सिर आज बेगुसराय विधानसभा सीट की जीत का ताज सजने वाला है.

विज्ञापन

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

2025 चुनाव के अन्य उम्मीदवार

2025 के विधानसभा चुनाव के बाकी उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा, कांग्रेस, आप और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के साथ और भी पार्टी के उम्मीदवार इस रेस में शामिल हैं. बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद अब्दुल हक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से गौतम कुमार, जनशक्ति जनता दल के रामकृष्ण महतो और निर्दलीय अरुण कुमार और मोहम्मद गफ्फार खान भी चुनावी मैदान में उतरे हैं.

विज्ञापन

साल 2020 के चुनावी नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
कुंदन कुमारभाजपा74217
अमिता भूषणकांग्रेस69663
राजेश कुमारनिर्दलीय18002

पिछले साल 2020 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया था. भाजपा के कुंदन कुमार ने 4554 सीट से इस बेगुसराय विधानसभा सीट को जीतकर अपने सिर ताज सजाया था. चुनावी रिजल्ट में कुंदन ने कांग्रेस की अमिता भूषण और निर्दलीय उम्मीदवार राजेश कुमार को हराया था.

2015 के चुनावी नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
अमिता भूषणकांग्रेस83,521
सुरेंद्र मेहताभाजपा66,990
राजेंद्र प्रसादभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी5,593

वहीं साल 2015 की बात करें तो इस दौरान इस सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा कर सीट हासिल की थी. 2015 में कांग्रेस की अमिता भूषण ने भाजपा के सुरेंद्र मेहता को 16,531 सीटों से हराया था. इसके साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजेंद्र प्रसाद सिंह भी इस रेस में कांग्रेस से हार गए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola