---विज्ञापन---

Bank Closed: SBI कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल! दो दिन देशभर में बैंक सेवाएं हो सकती हैं ठप, जानें क्या है इसकी वजह

Bank Closed Alert: SBI कर्मचारियों की 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. जानें मई की तारीख से ये स्ट्राइक शुरू होगी और इसकी वजह क्या है?

---विज्ञापन---

SBI Strike: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने मई महीने के आखिर में दो दिन की राष्ट्रव्यापी यानी देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है. यूनियन का कहना है कि लंबे समय से बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही थी, लेकिन कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं हो पा रहा था. इसी वजह से 25 और 26 मई को देशभर में SBI कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. यूनियन ने यह भी साफ किया है कि अगर इनमें से कोई दिन सार्वजनिक अवकाश या साप्ताहिक छुट्टी के साथ पड़ता है, तो आंदोलन 27 मई तक जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें:  [Live Updates] Gold Silver Rate Today: आज MCX अचानक गिर गए सोने के दाम, चांदी

---विज्ञापन---

क्यों लिया गया हड़ताल का फैसला

AISBISF ने बैंक प्रबंधन के सामने कुल 16 प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें सबसे बड़ा मुद्दा शाखाओं में कर्मचारियों की भारी कमी का बताया गया है. यूनियन के अनुसार पिछले कई सालों से मैसेंजर पदों पर नई भर्ती नहीं हुई है, जबकि क्लर्क कर्मचारियों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है. वहीं, दूसरी ओर बैंक शाखाओं में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में यूनियन ने आरोप लगाया कि कई नियमित कार्यों के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. कर्मचारियों का कहना है कि इससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं. बता दें कि यह हड़ताल ‘इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947’ के प्रावधानों के तहत बुलाई गई है.

यह है कर्मचारियों के मुख्य मुद्दे

  • कर्मचारी के ये मुख्य मुद्दे हैं…
  • स्टाफ की कमी और बढ़ता वर्कलोड
  • पेंशन में बराबरी (Pension Parity)
  • बेहतर सर्विस कंडीशंस
  • प्रमोशन और ट्रांसफर पॉलिसी में सुधार
  • कर्मचारियों के लिए बेहतर वेलफेयर और सिक्योरिटी

क्या हैं कर्मचारियों की 16 बड़ी मांगें?

नीचे पढ़ें SBI कर्मचारियों की मुख्य मांगे क्या हैं;

---विज्ञापन---
  • कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पेंशन फंड मैनेजर बदलने की आजादी नहीं मिल रही, जो गलत है.नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत कर्मचारियों को अपना ‘पेंशन फंड मैनेजर’ चुनने की आजादी मिले.
  • शाखाओं में स्टाफ की भारी कमी है. पिछले 30 सालों से ‘मैसेंजर’ जैसे पदों पर भर्ती रुकी हुई है.इससे एक पूरा कर्मचारी वर्ग खत्म हो गया जिसे तुरंत शुरू किए जाने की मांग की गई है.
  • यूनियन का कहना है कि बैंक में स्थायी नौकरियों की जगह आउटसोर्सिंग बढ़ रही है, जो कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी के लिए खतरा है.इसे बंद किया जाना चाहिए.
  • कर्मचारियों का आरोप है कि12th Bipartite Settlement में 17% सैलरी इंक्रीमेंट तय हुई थी.लेकिन SBI अधिकारियों को स्पेशल पे देकर उनका इंक्रीमेंट करीब 22% हो गया.जबकि वर्कमैन स्टाफ अभी भी 17% पर ही हैं.इससे कर्मचारियों में असमानता की भावना बढ़ रही है.

मई भर चलेगा विरोध प्रदर्शन

हड़ताल से पहले यूनियन ने पूरे मई महीने में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की योजना बनाई है. इसके तहत लंच टाइम प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान, धरना, शांतिपूर्ण मार्च और सांसदों व सरकार को ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यूनियन का कहना है कि पिछले दो सालों से लगातार बातचीत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, इसलिए अब आंदोलन तेज करना जरूरी हो गया है. वहीं बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल का असर देशभर की बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है, जिससे ग्राहकों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने दौरे के लिए इन 5 देशों को ही क्यों चुना, क्या भारत के लिए संकटमोचक बनेंगे ये

---विज्ञापन---

First published on: May 15, 2026 03:44 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola