---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Silver Rate 15 May: आज MCX अचानक गिर गए सोने के दाम, चांदी की चमक भी हुई फीकी! जानिए दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Silver Price Today Live: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव, इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव के कारण और पीएम मोदी की अपील के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखी गई है. ताजे आंकड़ों के मुताबिक, रेट में अच्छा खासा बदलाव देखने तो मिल रहा है, आइए जानते हैं किस शहर में कितना है चांदी का रेट?

---विज्ञापन---

Gold Silver Rate Today Live Updates: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और केंद्र सरकार द्वारा सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) को 6% से बढ़ाकर 15% करने के फैसले के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील, जिसमें उन्होंने नागरिकों से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए सोने की अनावश्यक खरीद कम करने का आग्रह किया था, उसके बावजूद वैश्विक अनिश्चितता और शादी-ब्याह के सीजन के कारण मांग मजबूत बनी हुई है.

धड़ाम से गिरे सोने के भाव

15 मई को सुबह से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की हलचल बढ़ गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. सर्राफा बाजार में आई इस सुस्ती का असर चांदी पर भी साफ तौर पर देखा गया, जहां जुलाई डिलीवरी वाली चांदी करीब 3.57 फीसदी तक टूटकर 2,80,700 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

दूसरी ओर, रिटेल मार्केट की बात करें तो गुडरिटर्न्स वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 16,009 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में कुछ क्षेत्रों में स्थिरता और कुछ में मामूली बदलाव के साथ यह 2,90,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है.

सोने की कीमत (Gold Price Today)

आज भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी जोरदार उछाल के बीच अचानक तेजी से गिरावट देखने को मिला है. MCX के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह तक जो सोना ₹162,003.00 चल रहा था वह अब ₹159,070.00 पर गिर चुका है. देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं:

---विज्ञापन---
  • 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): सुबह ₹1,62,270, अभी ₹1,60,240
  • 22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): सुबह ₹1,48,960 अभी 1,46,900
  • 18 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): सुबह तक ₹1,21,910 अभी ₹1,20,220
  • 1 ग्राम सोने का भाव (24K): सुबह ₹16,227 से अभी ₹16,024

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी (Silver Price Trend)

चांदी आज निवेशकों और औद्योगिक घरानों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजारों में चांदी की सप्लाई कम होने के कारण इसकी कीमतों में लगातार उछाल देखी जा रही थी, लेकिन अचानक इसकी कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. बीते दिन भी चांदी में अच्छा उछाल देखा गया था, लेकिन आज उसके भाव में भी गिरावट आई है.

  • 1 किलोग्राम चांदी का भाव: सुबह ₹3,11,538 (राष्ट्रीय औसत), अभी ₹273,300.00 पर चल रहा है.
  • दिल्ली – ₹ 2,900/ 10 ग्राम
  • मुंबई – ₹ 2,900/ 10 ग्राम
  • पटना – ₹ 2,900/ 10ग्राम
  • चेन्नई – ₹3,050/ 10 ग्राम
  • कोलकाता – ₹ 2,900/ 10ग्राम
  • अहमदाबाद- ₹ 2,900/ 10 ग्राम
  • बेंगलुरु – ₹ 2,900/ 10 ग्राम

कल की तुलना में आज कितना बढ़ा चांदी का भाव?

आज के रेट की तुलना कल के रेट से करें, तो चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिला है. कल 1 किलो चांदी का दाम ₹3,30,000 था, जबकि आज सुबह ₹291,250.00 रुपये तक गिर चुका है. लेकिन उसके बाद फिर गिरावट देखने को मिली और आंकड़ा ₹273,300.00 तक गिर चुका है. वहीं 13 मई की बात करें तो, चांदी की कीमत ₹3,10,000 तक पहुंचा हुआ था. यानी कि कल जो 10 ग्राम चांदी 3100 रुपये की था, उसकी कीमत आज 2,900 रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---
18:20 (IST) 15 May 2026
गोवा में कितना है सोने और चांदी का भाव?

गोवा में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹15,791 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,475 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,843 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

17:20 (IST) 15 May 2026
भोपाल में कितना है सोने और चांदी का भाव?

भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹15,791 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,475 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,843 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

16:35 (IST) 15 May 2026
कोलकाता में कितना है सोने और चांदी का भाव?

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹15,791 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,475 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,843 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

15:19 (IST) 15 May 2026
केरल में कितना है सोने और चांदी का भाव?

केरल में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹15,791 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,475 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,843 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹305 प्रति ग्राम है.

14:36 (IST) 15 May 2026
गाजियाबाद में कितना है सोने और चांदी का भाव?

गाजियाबाद में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,024 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,690 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,022 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

13:31 (IST) 15 May 2026
जयपुर में कितना है सोने और चांदी का भाव?

जयपुर में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,024 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,690 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,022 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

12:38 (IST) 15 May 2026
गोरखपुर में कितना है सोने और चांदी का भाव?

गोरखपुर में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,024 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,690 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,022 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

11:27 (IST) 15 May 2026
धड़ाम से गिरा सोना

गुडरिटर्न्स वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 16,009 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में कुछ क्षेत्रों में स्थिरता और कुछ में मामूली बदलाव के साथ यह 2,90,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है.

11:24 (IST) 15 May 2026
तेजी से गिरा सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है.

11:17 (IST) 15 May 2026
चंढ़ीगढ में कितना है सोने और चांदी का भाव?

चंढ़ीगढ में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,024 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,690 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,022 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

10:58 (IST) 15 May 2026
अयोध्या में कितना है सोने और चांदी का भाव?

अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,024 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,690 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,022 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

10:07 (IST) 15 May 2026
आगरा में कितना है सोने और चांदी का भाव?

आगरा में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,024 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,690 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,022 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

09:34 (IST) 15 May 2026
भोपाल में कितना है सोने और चांदी का भाव?

भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,017 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,680 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,012 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹290 प्रति ग्राम है.

08:32 (IST) 15 May 2026
कानपुर में कितना है सोने और चांदी का भाव?

कानपुर में आज 24 कैरेट सोने के की कीमत ₹16,227 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,896 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,191 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव ₹299 प्रति ग्राम है.

First published on: May 15, 2026 08:29 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola