---विज्ञापन---

नासिक से अशोक खरात का लेटेस्ट Video आया सामने, कानून का गुणगान गाता दिखा ढोंगी बाबा

जांच में अशोक खरात के आर्थिक साम्राज्य का भी पर्दाफाश हो रहा है. पिछले 15 वर्षों में उसने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति जमा की है, जिसमें आलीशान बंगला, मंदिर ट्रस्ट और जमीन शामिल हैं. पुलिस ने कई कंप्यूटर, डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं. पढ़िये नासिक से अंकुश जायसवाल की रिपोर्ट.

---विज्ञापन---

नासिक में स्वयंभू ज्योतिषी और ‘कैप्टन’ कहलाने वाले अशोक खरात की गिरफ्तारी ने पूरे महाराष्ट्र में हलचल मचा दी है. महिला यौन शोषण के गंभीर आरोपों में फंस चुके इस अय्याश बाबा को पुलिस ने सख्ती से घेर लिया है. महिला यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार ढोंगी बाबा अशोक खरात पर नासिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने उससे ‘नासिक जिला कानून का गढ़ है’ कहलवाकर कानून का सख्त संदेश दिया.

‘नासिक जिला कानून का गढ़ है’


नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया है. इसके तहत बड़े-बड़े अपराधियों को पुलिसिया सख्ती दिखाते हुए उनके मुंह से ‘नासिक जिला कानून का गढ़ है’ कहलवाया जा रहा है. इसी कड़ी में, एसआईटी की सात घंटे की पूछताछ के बाद अशोक खरात को क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के हवाले किया गया. वहां पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उससे भी ‘नासिक जिला कानून का गढ़ है’ कहलवाया. नासिक पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बनता दिखाई दे रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 नामों का किया ऐलान

सात घंटे से अधिक चली पूछताछ


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह शोषण सिर्फ एक महिला तक सीमित नहीं था. खरात के कार्यालय और फार्महाउस से जब्त पेनड्राइव में 58 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बरामद हुए, जिनमें कई महिलाओं के साथ कथित शोषण दर्ज है. हिडन कैमरे लगाकर रिकॉर्डिंग करने का भी आरोप है. नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के निर्देशन में क्राइम ब्रांच ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. एसआईटी (विशेष जांच दल) की टीम, जिसकी अगुवाई आईपीएस तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, ने सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद खरात को क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के हवाले किया.

---विज्ञापन---

अय्याश बाबा का करोड़ों का साम्राज्य


जांच में खरात के आर्थिक साम्राज्य का भी पर्दाफाश हो रहा है. पिछले 15 वर्षों में उसने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति जमा की है, जिसमें आलीशान बंगला, मंदिर ट्रस्ट और जमीन शामिल हैं. पुलिस ने कई कंप्यूटर, डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं और बैंक खातों, ट्रस्टों के लेन-देन की गहन जांच चल रही है. शक है कि धर्म और ज्योतिष के नाम पर बड़े पैमाने पर काला धन सफेद किया गया. एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

---विज्ञापन---

First published on: Mar 22, 2026 11:52 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola