नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर चल रही खींच-तान के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने डिप्टी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री करार दिया और कहा कि “केंद्रीय जांच एजेंसी को कुछ नहीं मिलेगा।”
केजरीवाल ने कहा, “यह पहली छापेमारी नहीं है। पिछले 7 वर्षों में, मनीष सिसोदिया पर कई छापे मारे गए। उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए गए। मुझे पर, सत्येंद्र जैन पर, कैलाश गहलोत पर छापे मारे गए- लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्हें अब भी कुछ नहीं मिलेगा।”
अपने नेताओं पर भरोसा जताते हुए सीएम केजरीवाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि डरने की कोई बात नहीं है। केजरीवाल ने कहा, “सीबीआई अपना काम कर रही है, डरने की जरूरत नहीं है। हमें सीबीआई को अपना काम करने देना चाहिए, उन्हें हमें परेशान करने के लिए ऊपर से आदेश है। बाधाएं आएंगी लेकिन काम नहीं रुकेगा।”
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने में उम्र लगती है। अमेरिका के सबसे बड़े अखबार में सिसोदिया की तस्वीर ही उनके क्रांतिकारी काम का सबूत है। उन्होंने कहा, “सिसोदिया सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं और उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल करने में पूरी जिंदगी लग जाती है।”
आप नेता ने आम जनता के लिए एक नया मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा, “मैं आज एक नंबर जारी कर रहा हूं, नंबर 9510001000 पर मिस्ड कॉल दें। जो लोग इस मिशन में शामिल होना चाहते हैं, जो भारत को दुनिया में नंबर एक देश, सबसे शक्तिशाली राष्ट्र, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, उन्हें इस मिशन में शामिल होना चाहिए।”
इससे पहले दिन में सीबीआई की एक टीम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर पहुंची। उन्होंने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की। सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक आबकारी नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के परिसर सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की है।
इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा- ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं. कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, “हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।”
एक अन्य ट्वीट में सिसोदिया ने लिखा, “सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।”
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
16 mins agoराजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
42 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
56 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines