---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Aaj Ka Mausam | Delhi NCR Weather Update Live: दिल्ली-एनसीआर में बरसेगी राहत की बारिश या नौतपा से तपेंगे लोग? जानिए बाकी राज्यों का भी हाल

Weather Today Live Updates: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. IMD के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और 90 KM/H की रफ्तार से तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत लेकिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानिए हर शहर के अपडेट.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Today Weather Live Updates: देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है और कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी के बाद अब बारिश, तेज हवाओं और आंधी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश और कई राज्यों में मौसम में बदलाव हो सकते हैं, जबकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय उमस और गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम के बाद मौसम बदल सकता है और कई जगह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना रहेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं.

तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

IMD के अनुसार, 27 मई को देशभर के 17 राज्यों में भयंकर तूफान, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. अनुमान है कि इस दौरान कई राज्यों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम के मिजाज में आया यह बदलाव न सिर्फ राहत दे सकता है, बल्कि कई इलाकों में तबाही भी मचा सकता है. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि गर्म हवाओं और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के टकराव के कारण उत्तर और पूर्वी भारत का मौसम बेहद अस्थिर हो गया है. ऐसी स्थिति में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर हो सकती है. इस बीच, पहाड़ी इलाकों के लिए ओलावृष्टि और यहां तक कि अचानक बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है.

---विज्ञापन---

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. खासतौर पर यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकते हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है, इसलिए लोगों को घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए.

अलग-अलग राज्यों में कैसा है मौसम?

राज्य / शहर मौसम अपडेट अलर्ट / स्थिति
Delhi तेज गर्मी और उमस जारी, तापमान 45°C के आसपास Yellow Alert, Heatwave
Uttar Pradesh कई जिलों में लू का असर, गर्म हवाएं चल रही हैं Heatwave Alert
Maharashtra नागपुर सहित कई इलाकों में भीषण गर्मी High Temperature Alert
Tripura बारिश और बादल छाए रहने की संभावना Rain Alert
Andhra Pradesh कुछ जिलों में तेज बारिश और आंधी IMD Rain Warning
Jharkhand जमशेदपुर में मौसम बदला, बारिश के आसार Thunderstorm Alert
Rajasthan रेगिस्तानी इलाकों में लू का प्रकोप Severe Heatwave
Bihar उमस और हल्की बारिश की संभावना Humidity Alert
Punjab तापमान में तेजी, गर्म हवाएं जारी Heat Alert
Himachal Pradesh पहाड़ी इलाकों में बारिश और ठंडी हवाएं Weather Change Alert

13:18 (IST) 27 May 2026
बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा?

बेंगलुरु में आज मौसम ज्यादातर साफ और धूप वाला बना हुआ है, तापमान 30°C है जबकि रियलफील 35°C महसूस हो रहा है और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में है.

12:35 (IST) 27 May 2026
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में आज भीषण गर्मी और धुंधली धूप का असर देखने को मिल रहा है, तापमान 40°C तक पहुंच गया है और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है.

12:03 (IST) 27 May 2026
मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?

मुंबई में आज गर्म और उमस भरा मौसम है, तापमान 34°C जबकि रियलफील 42°C तक महसूस हो रहा है और हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है.

11:27 (IST) 27 May 2026
कानपुर का मौसम कैसा रहेगा?

कानपुर में आज तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है, जहां तापमान 38°C तक पहुंच गया है और RealFeel 41°C होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

10:59 (IST) 27 May 2026
लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा?

लखनऊ में आज तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. शहर का तापमान 36°C दर्ज किया गया है, जबकि RealFeel 42°C तक पहुंच गया है और हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बनी हुई है.

First published on: May 27, 2026 10:49 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola