भोपाल में IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने घर में लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal IPS daughter suicide case: भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कदम उठाने की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस फिलहाल मृतका के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स को खंगालने में जुटी है. पढ़ें भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

ips daughter suicide

Bhopal IPS daughter suicide case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे वीआईपी और पॉश इलाके ‘चार इमली’ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां रहने वाले वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. बता दें कि संजीव कंचन वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एआईजी (AIG) नारकोटिक्स के पद पर तैनात हैं.

विज्ञापन

भोजन करने घर पहुंचे थे पिता, फंदे पर लटकी मिली बेटी

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना उस वक्त उजागर हुई जब आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन दोपहर के समय भोजन करने के लिए अपने सरकारी आवास पर पहुंचे थे. जैसे ही वह घर के अंदर गए, उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर लटका हुआ पाया. बेटी को इस हालत में देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

11वीं की छात्रा थी मृतका, 16 साल पहले लिया था गोद

बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र 17 साल थी और वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बच्ची को करीब 16 साल पहले गोद (Adopt) लिया गया था. वह अपने माता-पिता के बेहद करीब थी, ऐसे में उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर हर कोई हैरान है.

मोबाइल और कॉल डिटेल्स की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से आत्महत्या के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. अब छात्रा की कॉल डिटेल्स, चैट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे की सही वजह का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ