अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

building collapses
विज्ञापन

नई दिल्ली:  गुजरात के अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। लिफ्ट जिस वक्त गिरी उस वक्त उसमें कुल आठ लोग सवार थे। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना अहमदाबाद यूनिवर्सिटी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए सभी सात लोग मजदूर थे और वे गोधरा के रहने वाले थे।

Advertisment

जोन 1 की पुलिस उपायुक्त लवीना सिन्हा ने कहा, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि श्रमिकों को ले जा रही लिफ्ट सातवीं मंजिल से जमीन पर गिर गई, जिससे आठ मजदूरों की मौत हो गई।”

मेयर केजे परमार ने बताया कि जहां घटना हुई वहां एस्पायर II बिल्डिंग बना रहा है। यह एक निजी डेवलपर के साथ एक निजी इमारत है। उनके परिसर में छत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह 7.30 बजे हुई, लेकिन बिल्डर ने इसे छिपा दिया और 11 बजे के बाद ही पुलिस को सूचना दी

विज्ञापन

मेयर परमार ने कहा कि हम आकलन करेंगे कि क्या उन्होंने नगर निगम के नियमों को तोड़ा है, हम जांच करेंगे कि क्या किसी ने गलत बिल्डिंग प्लान पारित किया है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ