Bihar: मुख्यमंत्री के सामने ही कैबिनेट से उठकर चल दिए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह....
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

सौरभ कुमार, पटना: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही मंगलवार को कृषि मंत्री सुधाकर सिंह कैबिनेट से उठकर चल दिए थे। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का हाल ही में एक बयान आया था। इसके बाद मैंने पूछा था कि क्या हुआ है। हमने इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश दिया था कि इस मामले को देखें।
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में हम कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से पूरा मामला जानना चाह रहे थे। लेकिन बताने की बजाय वह वहां से चल दिए। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां मौजूद लोगों ने भी उन्हें बहुत समझाया। सीएम ने कहा कि आप उपमुख्यमंत्री से भी पूछ सकते हैं। मैंने मौका दिया यदि कोई कारण है तो मुझे बताएं। लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं बताई। बता दें एक सभा में सुधाकर सिंह ने कहा था कि कृषि विभाग में कई चोर हैं, वो चोरों के सरदार हैं और उनके ऊपर भी कई चोर हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: