नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन आज एक नाम टीम से नदारद रहा। दूसरे वनडे में शानदार वापसी कर टीम इंडिया में शामिल हुए दीपक चाहर को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को दी गई है। इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने अपनी भड़ास निकाली है।

वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम 

Advertisment

हालांकि कप्तान केएल राहुल ने उन्हें बाहर किए जाने की कोई वजह नहीं बताई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें वर्कलोड मैनेज के तहत आराम दिया गया है। चोट से उबरने और लम्बे समय के बाद वापसी करने की वजह से टीम मैनेजमेंट उनपर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहता। चाहर को टी 20 वर्ल्ड कप तक फिट रहना है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें कम प्रतिद्वंद्विता वाले मुकाबलों में आराम दिया जा सकता है।

तहस-नहस कर दिया था टॉप ऑर्डर

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में दीपक ने 7 ओवर में 3 विकेट चटकाकर टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था। शानदार प्रदर्शन की वजह उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। एशिया कप 2022 के लिए दीपक चाहर 15 सदस्यीय दल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर उनको टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

साबित हो सकता है बड़ा झटका

यदि दीपक चाहर पूरी तरह फिट नहीं है तो यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। एशिया कप में बुमराह और हर्षल पटेल भी शामिल नहीं हैं। ये दोनों खिलाड़ी भी चोटिल हैं ऐसे में अगर दीपक भी फिट नहीं होते हैं तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ