नई दिल्ली: विमेंस एशिया कप 2022 का 6ठां मुकाबला आज भारत और मलेशिया के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने अपना दूसरा मैच आसानी से जीत लिया है। टीण दूसरे मैच में मलेशिया को शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम ने DLS के तहत मलेशिया को 30 रन से हराया।

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 181 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। मेघना ने धमाकेदार पारी खेली। मेघना ने 53 बॉल पर 69 रनों की पारी खेली। मेघना के अलावा शेफाली वर्मा ने भी 39 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। जबकि ऋचा घोष 19 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशियाई टीम ने 5.2 ओवरों में दो विकेट पर 16 रन बनाए थे। इसी दौरान जमकर बारिश हो गई और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा और मैच शुरू नहीं हो पाई।

इसके बाद टीम इंडिया को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 30 रनों से विजेता घोषित किया गया। बता दें कि टीम इंडिया यहां अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से मात दिया था वहीं मलेशिया को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स की 76 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने बोर्ड पर 150 रन लगाए थे और विपक्षी टीम को 109 रनों पर ढेर किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ