Wimbledon 2023: नोवाक जोकोविच ने एक एक और ग्रेंड स्लैम के लिए शुरुआत कर दी है। विम्बलडन के अपने पहले मैच में नोवाक जोकोविच ने आसान जीत हासिल की। विम्बलडन के पहले दिन सोमवार को लंदन में बारिश ने फैंस के रोमांच में खलल डाला। बारिश की बाधा के कारण कई मैचों में विलंब हुआ, तो कुछ छत बंद करके सेंटर कोर्ट पर खेले गए।

और पढ़िए – ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने स्टोक्स को बताया ‘रोता हुआ बच्चा’, इंग्लैंड के कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन

सर्बिया के स्टार प्लेयर जोकोविच 24वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में उतरे। विम्बलडन में जीत के साथ वे रोजर फेडरर की बराबरी कर लेंगे। फेडरर ने 8 विम्बलडन के खिताब जीते हैं। दूसरी सीड नोवाक जोकोविच ने पी कैचिन को 6-3, 6-3 और 7-6 से हराया। सर्बियन स्टार जोकोविच बतौर डिफेंडिंग चैंपियन खेल रहे हैं। वहीं, स्वियातेक ने चीन की एल झू को 6-1, 6-3 से हराया।

 

विज्ञापन

इससे पहले, मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम की शुरुआत हुई। यहां टूर्नामेंट की आयोजक संस्था ऑल इंग्लैंड क्लब ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में केरल की स्नैक बोट रेस को प्रमोट किया।

विज्ञापन

बता दें कि टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। पहला ग्रैंड स्लैम जनवरी में खेला जाता है। शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। इसके बाद मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन का आयोजन होता है और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ