---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WI vs IND 1st Test: रोहित के साथ जायसवाल करेंगे ओपनिंग, वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग 11, 3 गेंदबाज शामिल

WI vs IND 1st Test: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को जगह दी है। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को रखा है। वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली बैटिंग करने […]

---विज्ञापन---

WI vs IND 1st Test: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को जगह दी है। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को रखा है। वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली बैटिंग करने आएंगे। पहला टेस्ट कुछ ही देर में डोमिनिका में शुरू होने वाला है।

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को दी जगह

वसीम जाफर ने मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन और रवींद्र जडेजा को सौंपी है। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को नहीं चुना। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को बतौर आलराउंडर प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

---विज्ञापन---

वसीम जाफर ने जयदेव उनादकट को बतौर तेज गेंदबाज शामिल किया। उनके अलावा मोहम्‍मद सिराज और युवा गेंदबाज मुकेश कुमार को जगह दी है।

वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग 11

  • रोहित शर्मा
  • यशस्वी जायसवाल
  • शुभमन गिल
  • विराट कोहली
  • अजिंक्य रहाणे
  • इशान किशन
  • रविंद्र जडेजा
  • रविचंद्रन अश्विन
  • जयदेव उनादकट
  • मोहम्मद सिराज
  • मुकेश कुमार

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 12, 2023 05:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola