Asian Games 2026: दूसरे दिन क्रिकेट से लेकर हॉकी तक कुल 9 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, देखें पूरा शेड्यूल
Asian Games 2026: जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट और हॉकी समेत कुल 9 खेलों में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे. महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी, जबकि मेंस और वुमेंस हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. यहां देखिए पूरा शेड्यूल.
दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम खेलेगी सेमीफाइनल मुकाबला PIC Credit - : X ( @BCCIWomen ) / Instagram (hockeyindia)
---विज्ञापन---
Asian Games 2026 Day 2 India Schedule: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है. शनिवार (19 सितंबर) को एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी हुई, जहां पेरिस ओलंपिक 2024 की डबल मेडलिस्ट भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल की अगुआई की. खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा ले रही 501 सदस्यीय भारतीय दल की नजरें 2023 के हांग्झोउ एशियन गेम्स में किए गए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने पर होगी, जिसमें देश ने 28 गोल्ड समेत कुल 106 मेडल जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था. एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी रविवार, 20 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे.
दूसरे दिन 9 खेलों में उतरेगा भारत
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन क्रिकेट से लेकर हॉकी तक कुल 9 खेलों में भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे. भारत के लिए दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे वुशु से होगी और दोपहर तक टेबल टेनिस के मुकाबले जारी रहेंगे. इस दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. इसके अलावा, भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीमें भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. बैडमिंटन में भी भारतीय टीम पहली बार कोर्ट पर उतरेगी.
---विज्ञापन---
𝐓𝐢𝐦𝐞 𝐭𝐨 𝐝𝐫𝐚𝐰 𝐭𝐡𝐞 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐛𝐥𝐨𝐨𝐝! 🏑
It’s time for our hockey wizards take to the field for their opening matches at the Asian Games 2026.
Catch all the hockey action from the 20th Asian Games, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/tDW2d0TgmM
भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर एशियन गेम्स के मुकाबले लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर एशियन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗜𝗦 𝗦𝗧𝗜𝗟𝗟 𝗧𝗛𝗘 𝗚𝗢𝗔𝗟. 🥇
The Women in Blue march into the Semi-Final, with Bangladesh next in their path as they continue their title defence. ⚔️