पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने पर बोले कपिल देव, कहा-अगर मेरा क्रिकेट बोर्ड…

Kapil Dev on Pakistan: भारतीय टीम, क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाती है. ये सिलसिला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है. अब कपिल देव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर अपनी राय रखी है.

कपिल देव बात करते हुए/ Image Source: ANI

कपिल देव बात करते हुए/ Image Source: ANI

Kapil Dev: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर पाकिस्तान का बॉयकॉट किया और पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. खिताबी मुकाबले में भी भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. हालांकि इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. अब पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान कपिल देवे ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे नो हैंडशेक पॉलिसी पर अपनी राय दी है.

विज्ञापन

कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

कपिल देव ने नो हैंडशेक पॉलिसी पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा “मैं इस तरह के मामले में अपनी सरकार और क्रिकेट बोर्ड के रुख को देखूंगा. अगर मेरा क्रिकेट बोर्ड कहेगा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना है, तो मैं मिलाऊंगा, अगर बोर्ड कहेगा कि पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना है तो मैं नहीं मिलाऊंगा. अगर बोर्ड कहेगा कि पाक के खिलाफ मैच नहीं खेलना है तो मैं नहीं खेलूंगा और अगर बोर्ड खेलने की इजाजत देता है तो मैं खेलूंगा.”

विज्ञापन

देश सबसे पहले आता है- कपिल देव

कपिल ने आगे कहा कि कभी-कभी आपको इस तरह के फैसले सरकार पर छोड़ देने होते हैं. मैं भी होता तो मैं सरकार की पॉलिसी का पालन करता. सरकार की पॉलिसी मेरी सोच से ज्यादा मायने रखती है. मेरे सोचने न सोचने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. क्योंकि मेरे लिए देश पहले आता है.

विज्ञापन

इमरान खान के जेल में बंद और उन्हें बुनियाती जरूरतें न मिलने पर भी कपिल ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान सरकार की पॉलिसी से कोई लेना देना नहीं है. वह बस यही चाहते हैं कि इमरान को बुनियादी सुविधाएं मिले. कपिल का मानना है कि कुछ तौर तरीके होते हैं, जिसका पालन सभी को करना चाहिए. कपिल ने भी दुनिया के 21 कप्तानों के साथ मिलकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें इमरान को बेसिक सुविधाएं देने की बात कही गई है.

विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद भारत का सख्त रवैया

अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक सख्त रवैया अपनाया हुआ है. इसके बाद बीसीसीआई ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पहली बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बॉयकॉट करते हुए हाथ न मिलाने का फैसला किया था. इसके बाद ये सिलसिला भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी कायम रखा. भारतीय टीम अब क्रिकेट के मैदान पर पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ