ENG vs SL: श्रीलंका को हराकर नंबर 1 टी-20 टीम बन गई इंग्लैंड, टीम इंडिया का दबदबा खत्म

ENG vs SL: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली गई. जिसके तीसरे मुकाबले में भी इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अब इंग्लैंड की टीम टी-20 फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 हो गई है.

ENG vs SL

इंग्लैंड की टीम फिर बनी नबंर 1 टी-20 टीम (Pic Credit-AI Generated)

ENG vs SL: मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस फैसले को सही साबित करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों ने श्रीलंका की टीम के 18.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 124 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 9.4 ओवरों में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर लिया. इसी के साथ इंग्लिश टीम अब आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 टी-20 टीम बन गई है. 

विज्ञापन

इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में मिली जीत 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पथुम निसंका ने अहम 36 रनों की पारी खेली. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. लाहिरू उडारा और कामिल मिशारा ने बहुत ज्यादा निराश किया. कप्तान चरिथ असलंका ने भी सिर्फ 16 रन ही बनाए. कामिन्दु मेंडिस ने भी बीच के ओवरों में आकर 35 रन बनाए. जिसके बाद भी श्रीलंका की टीम सिर्फ 124 रन ही बना सकी. 

विज्ञापन

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. एन्यूरिन डोनाल्ड सिर्फ 13 रन ही बना सकी. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में नाबाद 62 रनों शानदार पारी खेली. कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 21 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लिश टीम ने 9.4 ओवरों में ही 126 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसी के साथ श्रीलंका की टीम ये सीरीज 0-3 से हार गई. वहीं इंग्लिश टीम ने एकतरफा सीरीज अपने नाम कर लिया. 

नंबर 1 टी-20 टीम बन गई इंग्लैंड 

तीसरे टी-20 मुकाबले में जीतने के बाद अब इंग्लैंड की टीम इस फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बन गई है. हालांकि आईसीसी रैंकिंग में फिलहाल भारत को ही पहले नंबर पर दिखाया जा रहा है. लेकिन दोनों के ही बराबर अंक नजर आ रहे हैं. अगले हफ्ते जब आईसीसी टी-20 रैंकिंग को अपडेट करेगा, तो इंग्लिश टीम नंबर पर पहुंच जाएगी. वहीं टीम इंडिया को नुकसान होगा और वो दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी. 

विज्ञापन

हालांकि टीम इंडिया के पास दोबारा से नंबर 1 टीम बनने का मौका है. अगर भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 जीत लिया, तो दोबारा से उनकी बादशाहत कायम हो जाएगी. इसके अलावा टीम इंडिया वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 5-5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में इंग्लैंड के लिए नंबर 1 टी-20 टीम बने रहना बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है. टीम इंडिया उनके पीछे ही लगी रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ